Mandi News : पंडोह बाढ़ पीड़ितों का संबल बने सीएम, महज 4 दिन में निभाया वादा

मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की बाढ़ पीड़ितों का दुख दर्द बांटने और संकट के समय में उन्हें हर सम्भव मदद देने की प्रतिबद्धता पंडोह के प्रभावित परिवारों के लिए उम्मीद और उजाले का बड़ा संबल साबित हुई है।

मुख्य मंत्री की घोषणा के अनुरूप सोमवार को प्रशासन ने पंडोह में 54 प्रभावित परिवारों को 1-1 लाख रुपये राहत राशि वितरित की। वहीं एक किरायेदार को भी 50 हज़ार रुपये की राहत राशि प्रदान की गई। 

एपीएमसी मंडी के अध्यक्ष संजीव गुलेरिया और जिलाधीश अरिंदम चौधरी ने पंडोह में यह राहत राशि प्रभावितों को प्रदान की। 

बता दें, मुख्यमंत्री ने बीते बुधवार को मंडी में राहत बचाव कार्यों का जायजा लेते हुए पंडोह बाढ़ प्रभावितों को 1-1 लाख रुपये की राहत राशि प्रदान करने की घोषणा की थी। सनद रहे, भीषण बारिश और बाढ़ से पंडोह में लोगों की दुकानों-मकानों को भारी नुकसान हुआ था। 

इस अवसर पर जिलाधीश अरिंदम चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के निर्देशों के अनुरूप पंडोह में बाढ़ प्रभावित परिवारों को 1-1 लाख रुपये राहत राशि प्रदान की गई है।

मुख्यमंत्री ने राहत राशि वितरण कार्य में शीघ्रता के निर्देश दिए थे, उनके निर्देशों का पूरा अनुपालन सुनिश्चित करते हुए पंडोह में प्रभावित परिवारों को सोमवार को राहत राशि वितरित की गई।

उन्होंने कहा कि इस हफ्ते राजस्व विभाग के अधिकारियों को पंडोह में कैंप करने को कहा गया है। इस दौरान शेष रहे सभी प्रभावित परिवारों के मामले बना कर उन्हें मौके पर राहत राशि दी जाएगी। 

जिलाधीश ने कहा कि फौरी उपाय के तौर पर पंडोह बाजार में ब्यास नदी की ओर से

फ़िलहाल मनरेगा के तहत प्रोटेक्शन वॉल लगाई जाएगी। स्थाई समाधान के लिए बाद में सीमेंट डंगा लगाने का काम किया जाएगा। 

सच्चे अर्थों में जन नायक हैं सीएम

वहीं एपीएमसी के अध्यक्ष संजीव गुलेरिया ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आपदा के समय में जिस प्रकार खुद ग्राउंड जीरो पर डट कर लोगों की सुरक्षा और राहत व पुनर्वास कार्य सुनिश्चित किया है वह सबके लिए प्रेरणादायी है।

वे सच्चे अर्थों में जन नायक हैं। पीड़ितों को 1-1 लाख रुपये तुरंत प्रदान करने के मुख्यमंत्री के https://www.tatkalsamachar.com/kinour-news-elementary-education-department-kinnaur/फैसले से प्रभावित परिवारों को बड़ी राहत मिली है। 

वहीं इस मौके सरकार से  1-1 लाख रुपये की राहत राशि प्राप्त करने वाले प्रभावित परिवारों के सदस्यों ने संकट के समय में सहयोग देने और इस मदद के लिए एक स्वर में मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का आभार जताया। 

इस दौरान एडीएम अश्विनी कुमार, एसडीएम सदर मंडी ओम कांत ठाकुर सहितhttps://youtu.be/PWDy_J5G8p0 अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

backup_0dff07

Recent Posts

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

5 days ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

5 days ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

6 days ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

7 days ago

Una News: माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव को लेकर बैठक आयोजित, 22 से 24 नवम्बर तक होगा भव्य आयोजन

धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले माता श्री…

1 week ago

Hamirpur News : हमीरपुर शहर की स्वच्छता हर नागरिक की जिम्मेदारी : राकेश शर्मा

नगर निगम हमीरपुर द्वारा निरंतर चलाए जा रहे ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के अंतर्गत मंगलवार…

1 week ago