Mandi News : आम आदमी तक पहुंचे सरकार की सभी योजनाओं का लाभ

हिमाचल प्रदेश विधानसभा की सामान्य विकास समिति ने मंडी में विभिन्न विभागों के विकासात्मक कार्यों व गतिविधियों की प्रगति और बीते 3 वर्षों के आय-व्यय अनुमानों का ब्योरा लेने के लिए जिला अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान समिति ने विभागों द्वारा पूर्व में सदन में विभिन्न कार्यों को लेकर दिए आश्वासनों पर की गई कार्रवाई की वस्तुस्थिति की जानकारी भी ली।


समिति के सभापति विधायक संजय रत्न की अध्यक्षता में सोमवार को आयोजित इस बैठक में समिति ने मुख्यतः लोक निर्माण, जल शक्ति, विद्युत, शहरी विकास, हिमुडा, नगर एवं ग्राम नियोजन, परिवहन तथा पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन विभाग की विभिन्न विकास योजनाओं और कार्यों का मदवार विस्तृत ब्योरा लिया। उन्होंने अनुत्तरित प्रश्नों पर विभागों को समिति को समयबद्ध विस्तृत उत्तर भेजने के निर्देश दिए।


समिति सदस्य के रूप में मंडी के विधायक अनिल शर्मा, हमीरपुर सदर के विधायक आशीष शर्मा तथा कुटलैहड़ के विधायक दविंद्र कुमार भुटो बैठक में उपस्थित रहे। सभी सदस्यों ने विकास परियोजनाओं को लेकर विभागों से सवाल जवाब एवं ब्योरा लेने के साथ साथ विकास कार्यों को गति देने को लेकर अपने बहुमूल्य सुझाव दिए।  

संजय रत्न ने कहा कि जनता की खुशहाली ही सरकार का मकसद है। तमाम सरकारी https://www.tatkalsamachar.com/solan-news-protection-cows-duty/ योजनाएं एवं नीतियां इसी ओर केंद्रित हैं।  आवश्यक है कि सरकार की सभी योजनाओं का लाभ आम आदमी तक पहुंचे। हर विभाग, प्रत्येक अधिकारी इसके लिए सही दिशा में समर्पित कार्य करे।


उन्होंने लोक निर्माण तथा जल शक्ति विभाग को विधायक प्राथमिकता की परियोजनाओं की वस्तुस्थिति का विस्तृत ब्यौरा सौंपने के निर्देश दिए। साथ ही लोक निर्माण विभाग को डीसी डिपॉजिट के कार्यों की मंडलवार जानकारी तथा धनराशि के अव्यय के कारणों सहित रिपोर्ट सौंपने को कहा। उन्होंने जल शक्ति विभाग को पुरानी पेयजल योजनाओं के स्तरोन्नयन तथा संवर्धन पर ध्यान देने को कहा।जिले में पर्यटन विकास परियोजनाओं समेत अन्य कार्यों की जानकारी ली।
सभापति ने बैठक में कुछ अधिकारियों की अनुपस्थिति का गंभीरता से संज्ञान लिया। उन्होंने सभी अधिकारियों को विधानसभा की किसी भी समिति की बैठक को पूरी गंभीरता से लेने तथा उसमें पूरी तैयारी के साथ उपस्थित रहने को कहा।


बैठक में जिलाधीश अरिंदम चौधरी ने समिति के दिशा निर्देशों का शतप्रतिशत अनुपालन तय बनाने की बात कही। इस दौरान पुलिस अधीक्षक सौम्या सांबसिवन, अतिरिक्त उपायुक्त निवेदिता नेगी, अतिरिक्त जिलादंडाधिकारी डॉ. मदन कुमार, सभी एसडीएम सहित https://www.youtube.com/watch?v=38THmmcqDk8 विभिन्न विभागों के आला अधिकारी उपस्थित रहे।

backup_0dff07

Recent Posts

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

4 days ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

5 days ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

5 days ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

6 days ago

Una News: माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव को लेकर बैठक आयोजित, 22 से 24 नवम्बर तक होगा भव्य आयोजन

धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले माता श्री…

1 week ago

Hamirpur News : हमीरपुर शहर की स्वच्छता हर नागरिक की जिम्मेदारी : राकेश शर्मा

नगर निगम हमीरपुर द्वारा निरंतर चलाए जा रहे ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के अंतर्गत मंगलवार…

1 week ago