Blog

Mandi News: मिशन वात्सल्य व अन्य कल्याणकारी योजनाओं पर एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन |

जिला बाल संरक्षण इकाई, मंडी द्वारा आज सरकाघाट स्थित बचत भवन के सभागार में एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण में गोपालपुर खंड की लगभग 120 आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं व सुपरवाइजरों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों से संबंधित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करना और उनके प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करना था।

शिविर में जिला बाल संरक्षण अधिकारी एन.आर. ठाकुर, बाल विकास परियोजना अधिकारी अनीता शर्मा, संरक्षण अधिकारी शैलजा अवस्थी और विधिक एवं प्रोबेशन अधिकारी रमा कुमारी ने बतौर विशेषज्ञ भाग लिया।

इस अवसर पर एन.आर. ठाकुर ने मिशन वात्सल्य, मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना एवं इंदिरा गांधी सुख शिक्षा योजना के विभिन्न घटकों की विस्तृत जानकारी दी।kalsamachar.com/una-news-cleanliness/ उन्होंने कहा कि ये योजनाएं अनाथ, बेसहारा व जरूरतमंद बच्चों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि इन योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र बच्चे तक पहुंचे, यह सुनिश्चित करना हम सभी की जिम्मेदारी है।

बाल विकास परियोजना अधिकारी अनीता शर्मा ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, ‘देई’ योजना एवं अन्य विभागीय कार्यक्रमों की जानकारी दी तथा प्रतिभागियों से अपील की कि वे इन योजनाओं की जानकारी समुदाय तक पहुंचाएं।

संरक्षण अधिकारी शैलजा अवस्थी ने बाल विवाह के दुष्परिणामों, स्पॉन्सरशिप योजना, आफ्टर केयर योजना और दत्तक ग्रहण की प्रक्रिया से संबंधित जानकारी साझा की। विधिक एवं प्रोबेशन अधिकारी रमा कुमारी ने बाल यौन उत्पीड़न, पॉक्सो अधिनियम और किशोर न्याय अधिनियम की प्रमुख धाराओं की जानकारी दी।

शिविर के अंत में प्रतिभागियों की शंकाओं का समाधान किया गया तथा योजनाओं से संबंधित प्रचार सामग्री भी वितरित की गई।

Vivek Sood

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

3 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago