Every possible help will be made available to workers affected by natural disaster: Nardev Singh
मंडी, 04 जुलाई। मंडी जिला में बादल फटने व भारी बारिश से जो पंजीकृत श्रमिक प्रभावित हुए हैं, उन्हें प्रदेश सरकार के निर्देशों पर हिमाचल प्रदेश कामगार बोर्ड द्वारा हरसंभव सहायता उपलब्ध करवायी जायेगी। हिमाचल प्रदेश कामगार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष नरदेव सिंह कंवर ने इस संबंध में जिला श्रम अधिकारी मंडी को निर्देश दिए हैं कि वह जिला के उन पंजीकृत कामगारों की पहचान करें, जिनके इस प्राकृतिक https://tatkalsamachar.com/mandi-news-help-for-effected-workers/आपदा से नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि इस आपदा से जिन कामगारों के घर क्षतिग्रस्त हुए हैं, उन्हें कामगार बोर्ड द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के तहत उचित धनराशि उपलब्ध करवाई जायेगी। उन्होंने बताया कि कामगार कल्याण बोर्ड द्वारा वर्तमान में 14 योजनाओं के अंतर्गत कामगारों को लाभान्वित किया जा रहा है। नरदेव सिंह कंवर ने बताया कि कामगार बोर्ड के कर्मचारी दीपक कुमार तथा नरेन्द्र कुमार के घर भी इस प्राकृतिक आपदा से क्षतिग्रस्त हुए हैं। उन्होंने बताया कि इन कर्मचारियों को भी कामगार बोर्ड द्वारा हरसंभव सहायता प्रदान की जायेगी।
देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…
ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…
Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…
प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…
धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले माता श्री…
नगर निगम हमीरपुर द्वारा निरंतर चलाए जा रहे ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के अंतर्गत मंगलवार…