Bharat

Mandi News: अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव की सांस्कृतिक संध्याओं व वॉयस ऑफ शिवरात्रि के लिए ऑडिशन 3 से 6 फरवरी तक: गुरसिमर सिंह

 अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव मंडी 2026 के अंतर्गत आयोजित होने वाले वॉयस ऑफ शिवरात्रि के टॉप-10 प्रतिभागियों के चयन तथा महोत्सव की सांस्कृतिक संध्याओं में भाग लेने के लिए नवोदित कलाकारों के ऑडिशन(गायन) 3 फरवरी से 6 फरवरी तक आयोजित किए जाएंगे, जबकि  नृत्य (शास्त्रीय, लोक एवं समकालीन) के ऑडिशन केवल एक दिन 7 फरवरी को मंडी जिला सहित अन्य सभी जिलों के कलाकारों के लिए आयोजित किए जाएंगे। स्पेशल चाइल्ड हंट के अंतर्गत दिव्यांग बच्चों के लिए गायन और नृत्य दोनों के ऑडिशन 2 फरवरी को होंगे।
      सांस्कृतिक कार्यक्रम उप-समिति के अध्यक्ष एवं अतिरिक्त उपायुक्त गुरसिमर सिंह ने बताया कि सभी ऑडिशन मंडी के पड्डल मैदान स्थित युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के टेबल टेनिस हॉल में प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि शिवरात्रि महोत्सव में दिव्यांग बच्चों को शिवरात्रि महोत्सव की सांस्कृतिक संध्याओं में समान मंच एवं अवसर प्रदान करने के उद्देश्य स्पेशल चाइल्ड हंट के आयोजित किया जाएगा। जिसके तहत ही यह दिव्यांग बच्चों के अलग से ऑडिशन लिये जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि वॉयस ऑफ शिवरात्रि के विजेता एवं उप-विजेताओं को आकर्षक पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा बेस्ट स्टेज परफार्मर एवं मोस्ट यूनिक वॉयस के पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे।

उप-मंडलवार ऑडिशन कार्यक्रम

उन्होंने बताया कि 2 फरवरी को स्पेशल चाइल्ड हंट में भाग लेने वाले पूरे जिला के दिव्यांग बच्चों के ऑडिशन होंगे। वॉयस ऑफ शिवरात्रि के लिए 3 फरवरी को मंडी सदर, कोटली, बालीचौकी एवं धर्मपुर उप-मंडलों के, 4 फरवरी को बल्ह, सरकाघाट, पधर एवं जोगिंद्रनगर उप-मंडलों के कलाकारों के  और  5 फरवरी को करसोग, गोहर, सुंदरनगर एवं थुनाग उप-मंडलों के कलाकारों के ऑडिशन लिए जाएंगे। अन्य जिलों के कलाकारों के ऑडिशन केवल एक ही दिन 6 फरवरी को होंगे जबकि 7 फरवरी को केवल नृत्य सहित अन्य विधाओं के ऑडिशन मंडी जिला सहित अन्य जिलों के कलाकारों के लिए होंगे।

पूर्व विजेताओं को मिलेगा सीधा मंच

अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि पिछले वर्ष वॉयस ऑफ शिवरात्रि में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को बिना ऑडिशन के शिवरात्रि महोत्सव की सांस्कृतिक संध्याओं में प्रस्तुति देने का अवसर प्रदान किया जाएगा। पिछले वर्ष की प्रतियोगिता में सलापड़ के गुलशन विजेता, लुधियाना के विकास पहले रनरअप और करसोग आनंद अनु दूसरे रनरअप रहे थे।

आयु सीमा और प्रतियोगिता की शर्तें

उन्होंने बताया कि वॉयस ऑफ शिवरात्रि के लिए आवेदक गायक की आयु एक जनवरी 2026 को 16 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए। प्रतियोगिता में प्रदेश के सभी जिलों के प्रतिभागी भाग ले सकते हैं। इसमें केवल एकल गायन ही मान्य होगा तथा युगल गीत, समूह गान अथवा अन्य सामूहिक प्रस्तुतियां शामिल नहीं होंगी।

सेरी मंच पर होगा फाइनल

वॉयस ऑफ शिवरात्रि का फाइनल महोत्सव की सांस्कृतिक संध्या के दौरान सेरी मंच पर आयोजित किया जाएगा और उसी दिन प्रतियोगिता के विजेताओं की घोषणा की जाएगी। प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त फाइनल राउंड के अन्य सभी प्रतिभागियों को भी सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

आवेदन प्रक्रिया
वॉयस ऑफ शिवरात्रि तथा ऑडिशन के माध्यम से सांस्कृतिक संध्याओं में गायन एवं नृत्य में भाग लेने के लिए इच्छुक कलाकार अपने आवेदन अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय में सीधे जमा कर सकते हैं अथवा ई-मेल  adcmandi@gmail.com  के माध्यम से भेज सकते हैं। वहीं स्पेशल चाइल्ड हंट के अंतर्गत दिव्यांग बच्चों के ऑडिशन  के लिए आवेदन जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास कार्यालय में अथवा कार्यालय की ई-मेल  dpowcd.mandi@gmail.com पर जमा करवाए जा सकते हैं।

चयन प्रक्रिया और मानदंड

वॉयस ऑफ शिवरात्रि के लिए प्रथम चरण के ऑडिशन में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को ही अगले चरण में प्रवेश मिलेगा और किसी भी प्रतिभागी को मुख्य प्रतियोगिता के लिए सीधे प्रवेश नहीं दिया जाएगा। प्रतिभागी ऑडिशन के लिए अपनी पसंद का कोई भी गीत प्रस्तुत कर सकता है, हालांकि आपत्तिजनक या अनुचित विषय-वस्तु पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। निर्णायक मंडल द्वारा प्रतिभागियों का चयन स्वर की गुणवत्ता, सुरों पर पकड़, रीद्म एवं समय, मंच प्रस्तुतिकरण, आत्मविश्वास, मौलिकता जैसे मानकों के आधार पर किया जाएगा। अन्य कलाकारों का चयन भी उनके प्रदर्शन एवं प्राप्त अंकों के आधार पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए किया जाएगा। निर्णायक मंडल प्रतिभागियों से अपनी पसंद का गीत गाने के लिए भी कह सकता है। प्रथम चरण में प्राप्त अंक मुख्य प्रतियोगिता के फाइनल राउंड के लिए मान्य नहीं होंगे। यदि कोई अंतिम चरण का प्रतिभागी नाम वापस लेता है तो अगले अधिक अंक प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को अवसर दिया जाएगा।

कलाकार स्वयं वहन करेंगे व्यय
 ऑडिशन प्रक्रिया में भाग लेने वाले कलाकारों को अपने ठहरने, खान-पान तथा यात्रा से संबंधित व्यय स्वयं वहन करना होगा।

Vivek Sood

Share
Published by
Vivek Sood

Recent Posts

International Dusshera: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का किया शुभारंभ

भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…

9 hours ago

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

2 days ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

1 week ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

1 week ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

1 week ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

2 weeks ago