The Red Run Marathon will be held on July 29.
स्वस्थ जीवनशैली और सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मंडी में 29 जुलाई को पांच किलोमीटर लंबी रेड रन मैराथन का आयोजन किया जाएगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी मंडी डॉ दीपाली शर्मा ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय यूथ फेस्ट-25 के अंतर्गत एक विशेष रेड रन मैराथन का आयोजन 29 जुलाई को प्रातः 8ः00 बजे से किया जाएगा। इस 5 किलोमीटर लंबी दौड़ में 10 रेड रिबन क्लबों से दो-दो पुरुष एवं दो-दो महिला प्रतिभागी भाग लेंगे।
यह मैराथन सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी से आरंभ होकर भीमाकाली मंदिर,https://tatkalsamachar.com/himachal-hospitals/ पुरानी मंडी, समखेतर होते हुए पुनः एसपीयू मंडी परिसर में समाप्त होगी।
डॉ दीपाली शर्मा ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं में स्वस्थ जीवनशैली, एड्स के प्रति जागरूकता तथा नशा विरोधी सोच को बढ़ावा देना है।
तीन दिवसीय 27वीं राज्य स्तरीय बहुतकनीकी एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता वीरवार को यहां राजकीय बहुतकनीकी…
नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने…
उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित बड़ी विकासात्मक परियोजनाओं से संबंधित…
जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (NCORD) की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार…
हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…
उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…