7-day 50th Koti Rudra Mahayagya started in Mata Bhimakali temple premises
सांसद प्रतिभा सिंह महायज्ञ में विशेष रूप से रहीं उपस्थित।
विश्व शांन्ति, प्रकृति और संस्कृति के संरक्षण हेतु मंडी शहर के माता भीमाकाली मंदिर परिसर में एक सप्ताह तक चलने वाले 50वाँ कोटी रूद्र महायज्ञ आज रविवार को शुरू हुआ। मंडी लोकसभा क्षेत्र की सांसद प्रतिभा सिंह महायज्ञ में विशेष रूप से उपस्थित रही।
महायज्ञ के प्रमुख महंत आचार्य नित्यानंद सेमवाल ने सांसद प्रतिभा सिंह का स्वागत किया व उन्हें शाल और टोपी भेंट कर सम्मानित किया। संसद प्रतिभा सिंह ने माता भीमाकाली मन्दिर में भी शीश नवाया व पूजा अर्चना की।
50वें कोटी रूद्र महायज्ञ के प्रमुख महंत आचार्य नित्यानंद सेमवाल ने बताया कि भगवान शिव को समर्पित इस महायज्ञ में एक करोड़ मंत्रों का जाप होगा। इस यज्ञ के सफल आयोजन के लिए 751 ब्राह्मण यज्ञ को संपन्न करवाएंगे, इनमें 650 पंडित हिमाचल प्रदेश के हैं और 101 ब्राह्मण उत्तराखंड के हैं। इस यज्ञ में 51 वेदियाँ और 51 हवन कुंड स्थापित किए गए हैं जिनमें 251 लोग आहुति डालेंगे।
कोटी रूद्र महायज्ञ का आयोजन विश्व शांन्ति, विश्व उद्धार तथा प्रकृति और संस्कृति को बचाने के लिए किया जा रहा है। महायज्ञ की शुरुआत बाबा भूतनाथ मंदिर से कलश यात्रा के साथ हुई, जिसमें 2100 कलश उठाए ब्रह्मण और अन्य श्रद्धालू माता भीमाकाली परिसर पहुंचे।
महायज्ञ का समापन 18 मार्च को माता भीमाकाली मंदिर परिसर में होगा।
प्रदेश महासचिव चेतराम ठाकुर, जिला परिषद सदस्य चम्पा ठाकुर, भीमाकाली मन्दिर कमेटी के प्रधान पुष्पराज शर्मा, व्यापार मण्डल मण्डी के प्रधान राजेन्द्र महिन्द्रु सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति शामिल रहे। https://www.tatkalsamachar.com/kinnaur-disaster-management/
मीडिया से बातचीत में राज्य की आर्थिक स्थिति को बताया 'वित्तीय आपातकाल' अनाथ और विधवा…
आर्मी ट्रेनिंग कमांड (आरट्रैक) के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल देवेंद्र शर्मा, पीवीएसएम, एवीएसएम, एसएम…
उपायुक्त चम्बा मुकेश रेपसवाल ने कहा कि जिले में व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों (19 केजी) की…
जेपी यूनिवर्सिटी ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, सोलन के कुलपति प्रो. राजेंद्र कुमार शर्मा ने आज लोक…
पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष बोले, दो सालों में प्रमुख विभागों के बजट में हुई…
ज्यपाल कविन्द्र गुप्ता से आज लोक भवन में हिमाचल प्रदेश की यात्रा पर ओडिशा से…