Kinnaur : 15 मार्च तक किन्नौर में बर्फबारी व वर्षा की चेतावनी, अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में न जायें लोग

आपदा या घटना की स्थिति में जिला आपदा प्रबंधन परिचालन केंद्र में करें संपर्क

उपायुक्त किन्नौर तोरुल एस रवीश ने बताया कि भारत मौसम विज्ञान केन्द्र, शिमला द्वारा 12 मार्च से 15 मार्च तक जिला में बर्फबारी व वर्षा की चेतावनी दी गई है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वह इस चेतावनी के मद्देनजर ऊपरी पहाड़ी भागो में जाने से परहेज रखें, जिससे वह सुरक्षित रह सके। उन्होंने कहा कि चेतावनी जारी होते हुए भी लोग ऊपरी या पहाड़ी क्षेत्रों में चले जाते हैं, जिससे वह स्वयं की जान जोखिम में डाल देते हैं।

उपायुक्त ने कहा कि मौसम पूर्वानुमान के अनुसार इस दौरान जिला में होने वाले बारिश की आशंका व बर्फबारी के मद्देनजर सभी नागरिक व पर्यटक अधिक ऊंचाई वाले इलाको में ट्रैकिंग न करें एवं अपने घरों में सुरक्षित स्थानों पर रहे और किसी प्रकार का जोखिम न उठाये। इसी प्रकार, सभी ग्राम पंचायत प्रधानों, गैर सरकारी संगठनों, ट्रैकर्स एवं नागरिकों से भी अनुरोध है कि वह इस सन्देश को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचायें ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके। https://www.tatkalsamachar.com/shimla-education-policy/

backup_0dff07

Recent Posts

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री से फोन पर बात की, अधिकारों के लिए मांगा सहयोग

किशाऊ बाँध पर बड़ी जीत के बाद सुक्खू सरकार ने बीबीएमबी एरियर को वापिस लेने…

1 day ago

Mandi News: स्पेशल टास्क फोर्स की कार्रवाई में 77.59 ग्राम चिट्टा/हेरोइन तथा दो किलोग्राम चरस बरामद

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू द्वारा 15 नवंबर, 2025 को आरंभ किए गए प्रदेशव्यापी एंटी-चिट्टा…

2 days ago

Shri Ram temple: श्रीराम मंदिर के खिलाफ मुहिम चलाने वाली कांग्रेस राम के नाम पर राजनीति कर रही है : जय राम ठाकुर

सनातन के खिलाफ जहर उगलने वाले मुख्यमंत्री अपने मंत्रिमंडल के साथ राम मंदिर गए तो…

1 week ago

BJP-Congress: भाजपा के पांच नेता मुख्यमंत्री की कुर्सी के लिए आपस में लड़ रहेः बृजलाल

रामपुर में भाजपा को झटका, क्षेत्र के प्रमुख नेता बृजलाल अपने 300 से अधिक समर्थकों…

2 weeks ago