मंडी : गांधी जयंती पर मंडी में होंगे विशेष कार्यक्रम,

 राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर 2 अक्तूबर को मंडी जिला में विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। जिला प्रशासन समाज के विभिन्न वर्गों के सहयोग से महात्मा गांधी के प्रति अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए विविध गतिविधियां आयोजित करेगा। इस मौके मंडी शहर में प्रभात फेरी निकालने के अलावा गांधी भवन में सर्वधर्म समभाव कार्यक्रम का आयोजन होगा। सेरी मंच से स्वच्छता ही सेवा मुहिम की शुरूआत भी की जाएगी।


उपायुक्त अरिंदम चौधरी ने यह जानकारी गुरुवार को गांधी जयंती के आयोजन से जुड़े प्रबन्धों की समीक्षा के लिए आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में कोविड प्रोटोकॉल का पूरा पालन किया जाएगा।
उपायुक्त ने कहा कि 2 अक्तूबर को मंडी शहर में सुबह 6 बजे प्रभात फेरी से गांधी कार्यक्रमों का शुभारंभ होगा, जिसमें विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं के सदस्यों कॉलेज के विद्यार्थियों व भजन मंडली गायकों के अतिरिक्त सभी वर्गों के लोग व मंडी वासी भाग लेंगे।

प्रभात फेरी सेरी मंच से आरंभ होकर कन्या विद्यालय समखेतर से बालकरूपी मंदिर, चौहाटा बाजार, सनातन धर्मसभा व पोस्ट ऑफिस रोड़ से होते हुए गांधी चौक तक जाएगी, जहां राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया जाएगा।


इसके उपरांत चौहाटा स्थित गांधी भवन में सर्वधर्म समभाव सभा का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर भाषा कला संस्कृति विभाग के कलाकारों तथा स्थानीय नागरिकों द्वारा भजन-कीर्तन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा इसके बाद सेरी मंच पर स्वच्छता ही सेवा मुहिम की शुरूआत की जाएगी।
उपायुक्त ने गांधी जी के जीवन व कर्तृत्व को लेकर स्कूली बच्चों के ज्ञानवर्धन के लिए गांधी जी पर निबंध व चित्रकला प्रतियोगिताओं के आयोजन को भी कहा।

यह प्रतियोगिताएं शिक्षा विभाग के सौजन्य से जूनियर और सीनियर श्रेणियों में ऑनलाईन आयोजित की जाएंगी।।
बैठक में सहायक आयुक्त संजय कुमार, डीएसपी राजेश कुमार, गांधी भवन संस्था से कृष्णा टंडन, नामधारी संगत ट्रस्ट से हरदीप सिंह सहित अन्य प्रबुद्धजन व विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

backup_0dff07

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

4 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

4 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago