मंडी : विदेश जाने वालों के लिए कोविड टीकाकरण की विशेष व्यवस्था

जोनल अस्पताल मंडी में 16 जून को लगेगा विशेष कैंप 
पढ़ाई-नौकरी-ऑलंपिक के सिलसिले में विदेश जाने वालों को कोविड टीकाकरण की विशेष व्यवस्था

पढ़ाई या नौकरी के सिलसिले में विदेश जाने वाले व्यक्तियों के लिए जोनल अस्पताल मंडी में कोविड टीकाकरण की विशेष व्यवस्था की गई है। मंडी ज़िला के ऐसे सभी लाभार्थियों के लिए 16 जून को जोनल अस्पताल में विशेष कैंप लगाया जाएगा। इसमें पढ़ाई या नौकरी के सिलसिले में विदेश जाने वाले व्यक्तियों के अलावा ओलंपिक खेलों में भाग लेने वाले खिलाड़ियों तथा कर्मचारियों को भी कोविड टीकाकरण की दूसरी डोज लगवाने के लिए  84 दिनों के तय अंतराल में छूट देकर कोरोना रोधी टीका लगाया जाएगा।


इस बारे जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेन्द्र शर्मा ने कहा कि जिला के जिन व्यक्तियों को पढ़ाई या नौकरी के लिए विदेश जाना है अथवा ओलंपिक में हिस्सा लेना है, उनके लिए वैक्सीनशन के स्पेशल सेशन का प्रावधान किया  गया है। उनके लिए दूसरी डोज़ के अन्तराल को कम किया गया है।


उन्होंने इन श्रेणियों के सभी लाभार्थियों से आग्रह किया कि वे 16 जून को सुबह ऑफिस टाइम में जोनल अस्पताल में मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय पधार कर  टीकाकरण हेतु प्रार्थना पत्र के साथ अपने दस्तावेज जमा करवाएं।
अपने साथ पासपोर्ट,वीजा, रोजगार प्रमाणपत्र या ऑफर लैटर, एजुकेशनल सर्टीफिकेट और पहली डोज के टीकाकरण का सर्टीफिकेट ज़रूर लाएं। अस्पताल में दोपहर बाद उनके लिए टीकाकरण सत्र आयोजित किया जाएगा।

Recent Posts

Mandi News:मंडी में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा हिमाचल दिवस समारोह

हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…

6 hours ago

Kangra News:उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने तिब्बती गरू दलाई लामा से की भेंट

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…

6 hours ago

Kangra News:4.80 करोड़ से बनी मकरोटी-भैरों सड़क से हजारों लोगों को मिलेगा लाभ, शीघ्र मिलेगी बस सुविधा : केवल सिंह पठानिया

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई रफ्तार देते हुए विधायक एवं उपमुख्य सचेतक…

6 hours ago

Shimla News:जीओसी-इन-सी, आरट्रेक ने राज्यपाल से की भेंट

जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ (जीओसी-इन-सी), आर्मी ट्रेनिंग कमांड (आरट्रेक) लेफ्टिनेंट जनरल देवेन्द्र शर्मा ने आज लोक…

10 hours ago

Shimla News:असम में भाजपा सरकार के इरादे इस बार सफल नहीं होंगेः ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू

असम की राजधानी गुवाहाटी स्थित राजीव भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्यमंत्री ठाकुर…

13 hours ago

Hamirpur News:एसआईआर की प्रक्रिया को गहनता के साथ समझें बीएलओ और पर्यवेक्षकनादौन में दो दिवसीय प्रशिक्षण

 विधानसभा क्षेत्र 40-नादौन की मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की विभिन्न प्रक्रियाओं से…

13 hours ago