Dharampur :- All the schemes of Jai Ram government are dedicated to the welfare of the people.
जलशक्ति, बागवानी, राजस्व एवं सैनिक कल्याण मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि जय राम सरकार की तमाम योजनाएं व्यापक जनकल्याण को समर्पित हैं। पिछले सवा चार वर्षों में सरकार ने सभी वर्गों के सामाजिक और आर्थिक उत्थान के लिए लगातार काम किया है। इससे हर घर, हर गांव में खुशहाली आई है।
जल शक्ति मंत्री रविवार को धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के तहत सजाऊ पिपलू में 15 लाख रुपये की लागत से बनने वाले संयुक्त कार्यालय भवन के भूमिपूजन के बाद जनसभा में बोल रहे थे। इस दौरान उन्होंने धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के गुणस्वाई,दबरोट- चाम्बी,सलौण,शेरपुर, ललाणा, बल्याणा,बिंगा, व सज्जाओ पिपलू में लोगों की समस्याओं को भी सुना तथा उनका मौके पर समाधान किया। शेष समस्याओं के शीघ्र निपटारे के लिए समबन्धित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए ।मंत्री ने इस अवसर पर इन जगहों पर लोगों को सोलर लाईटस भी वितरित किए।
इन मौकों पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए जलशक्ति मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के प्रभावी नेतृत्व में बीते सवा चार सालों में प्रदेश में विकास की एक नई गाथा लिखी गई है ।
उन्होंने कहा कि सीएम जय राम ठाकुर के नेतृत्व में जहां हिमाचल प्रदेश का एक समान विकास सुनिश्चित हुआ है वहीं धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र भी विकास की दृष्टि से अग्रणी क्षेत्र बन पाया है ।
उन्होंने कहा कि धर्मपुर क्षेत्र में बिना किसी भेदभाव के मूलभूत सुविधाएं लोगों को उपलब्ध करवाई गई तथा क्षेत्र का अभूतपूर्व सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हुआ ।
महेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के निचले क्षेत्रों के किसानों व बागवानों की आर्थिकी को सुदृढ़ बनाने के लिए प्रदेश में एचपी शिवा प्रोजेक्ट की शुरूआत की गई है। इसके माध्यम से प्रदेश के सात जिलों में बागवानी से किसानों की आर्थिकी को बल प्रदान करने को में लगभग 1850 करोड़ रूपये की धनराशि व्यय हो रही है।
उन्होने कहा कि प्रदेश के निचले क्षेत्रों के लिए यह प्रोजेक्ट न केवल बागवानी के नए द्वार खोल रहा है बल्कि शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए घर द्वार पर स्वरोजगार का भी एक अहम जरिया बन रही है। उन्होंने बेरोजगार युवाओं के साथ-साथ किसानों व बागवानों से बड़े स्तर पर एचपी शिवा प्रोजेक्ट के साथ जुडऩे का आह्वान किया।
इस प्रोजेक्ट के माध्यम से सरकार किसानों को न केवल नि:शुल्क पौधे मुहैया करवा रही है बल्कि जमीन की बाड़बंदी से लेकर सिंचाई जैसी अन्य तमाम सुविधाएं भी नि:शुल्क उपलब्ध करवा रही है। प्रोजेक्ट किसानों की आर्थिकी को बल प्रदान करेगा बल्कि शिक्षित युवाओं को घर बैठे रोजगार के अवसर भी सृजित करेगा।
महेंद्र सिहं ठाकुर ने क्षेत्र की जनता से धर्मपुर की विकास यात्रा में साथ मिलकर चलने का आह्वान किया ताकि यहां के विकास कार्यों को न केवल आगे बढ़ाया जा सके बल्कि एक नया मुकाम दिया जा सके ।
उन्होंने बताया कि जलजीवन मिशन के तहत प्रदेश के हर घर में नल में स्वच्छ जल उपलब्ध करवाया जा रहा है तथा बताया कि प्रदेश में 8.47 लाख नल कनेक्शन मिशन के तहत लगाए जा चुके हैं। मिशन के कार्यान्वयन में हिमाचल प्रदेश पूरे देश में अव्वल बना हुआ है ।
उन्होंने कहा कि गौ अभयारण्यों और गौ सदनों में प्रति मवेशी प्रतिमाह 500 रुपये प्रदान किए जा रहे थे जिसे वर्ष 2022-23 के बजट में बढ़ाकर 700 प्रतिमाह प्रति मवेशी किया गया है।
महेन्द्र सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार ने दैनिक दिहाड़ीदारों की दिहाड़ी को 50 रुपये प्रतिदिन बढ़ाकर 350 रुपये प्रतिदिन किया गया है। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आंगनबाड़ी सहायिकाओं, आशा कार्यकर्ताओं के मासिक मानदेय में भी वृद्धि की गई है। इसके अतिरिक्त शहरी स्थानीय निकायों और पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों के मानदेय में भी काफी वृद्धि की गई।
इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य वंदना गुलेरिया, प्रधान सजाऊ पिपलू सरिता, प्रधान तम्बो देवी,प्रधान अंजना ,अधिशाषी अभियन्ता जलशकित राकेश पराशर ,क्षेत्रीय प्रबन्धक एचआरटीसी नरेन्द्र शर्मा,बीडीओ करतार धीमान, अधिशाषी अभियन्ता पीडब्लयूडी जे पी नायक,अधिशाषी अभियन्ता विद्युत सुनील, एसएमएस बागबानी रामेश ठुकराल, पार्टी पदाधिकारी एवं सदस्य,पंचायती राज संस्थान के पदाधिकारियों, विभिन्न विभागों के अधिकारियों सहित कई गण्यमान्य लोग मौजूद रहे।
भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…
केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…
देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…
ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…
Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…
प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…