Mandi :- Special District Level Review Committee meeting organized by District Lead Bank
जिला अग्रणी बैंक, पंजाब नैशनल बैंक द्वारा विशेष जिला स्तरीय समीक्षा समिति की बैठक का केसीसी संतृप्ति ड्राइव का एक स्प्रिंट अभियान के तहत ‘किसान भागीदारी प्राथमिकता हमारी’ आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता अतिरिक्त उपायुक्त, गन्धर्वा राठौर ने की |
उन्होंने बताया कि भारत सरकार ने कृषि और किसान कल्याण विभाग के माध्यम से 24 अपै्रल से 1 मई, 2022 तक स्प्रिंट अभियान शुरू करने का निर्णय लिया है जिसमें चलाए जा रहे संतृप्ति अभियान के भीतर पीएम-किसान लाभार्थियों सहित बचे हुए किसानों को केसीसी एवं (पशु पालन और मत्स्य पालन के तहत केसीसी प्रदान करना) एक महत्वपूर्ण उद्देश्य होगा।
उन्होंने बताया कि पंचायती राज विभाग द्वारा 24 अपै्रल, 2022 को सभी ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया जाएगा जिसमें सभी किसान लाभार्थियों को जिन किसानों के पास केसीसी नहीं है, उन्हें पंचायत प्रधान द्वारा सिंगल पेज फार्म भरने के लिए प्रेरित किया जाएगा और और शेष फार्म 25 अपै्रल से 01 मई, 2022 तक भरे जायेंगे।
अग्रणी जिला प्रबन्धक कुलदीप कुमार कौशल ने बताया कि बैंक की मानक चेकलिस्ट के अनुसार बैंक शाखाओं द्वारा आवेदनों की जांच की जाएगी और सभी प्रकार से पूर्ण पाए जाने वाले आवेदनों को बैंक शाखाओं द्वारा आवेदक को उचित पावती के साथ स्वीकार किया जाएगा और सैद्धांतिक रूप से केसीसी की मंजूरी जारी की जाएगी और वे पीएम किसान लाभार्थी जिनकी आय सीमा 1.60 लाख रुपए की भीतर है, उन्हें सीधे फार्म में वांछित जानकारी प्रदान करने पर अनुमोदित स्वीकृति सीमा के साथ केसीसी जारी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिन हितग्राहियों की भूमि क्षेत्रफल एवं उगाई गई फसल की सीमा 1.60 लाख रुपए से अधिक है, उन्हें सैद्धांतिक रूप से दिया जाएगा परन्तु ऋण सीमा का संवितरण बंधक की कानूनी औपचारिकता पूर्ण करने पर ही किया जाएगा।
इस बैठक में डीडीएम नाबार्ड अरूण खन्ना, उप निदेशक बागवानी डॉ. चन्द्रशील नेगी, सहायक निदेशक पशु पालन डॉ. वीरेन्द्र पटियाल, मुख्य प्रबन्धक एसबीआई डी.सी.चौहान, सभी बैंकों के जिला समन्वयक, निदेशक आरसेटी महिन्द्र शर्मा, सभी विभागाध्यक्ष एवं प्रतिनिधि तथा बैंक अधिकारी उपस्थित रहे।
भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…
केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…
देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…
ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…
Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…
प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…