आज से खुलेंगे मॉल, रेस्तरां और धार्मिक स्थल लेकिन होंगे कुछ ियम.

अनलॉक-1 के तहत भारत में सोमवार यानी आज से मॉल, रेस्तरां और धार्मिक स्थल फिर से खुलने जा रहे हैं.

ये रियायतें ऐसे वक़्त में दी जा रही हैं, जब एक दिन पहले रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के रिकॉर्ड 9,971 नए मामले दर्ज किए गए और इसी के साथ संक्रमण के मामलों में भारत, इटली और स्पेन जैसे देशों से भी आगे निकलकर दुनिया में पांचवें नंबर पर आ गया.

लेकिन प्रधानमंत्री मोदी की सरकार महामारी की वजह से पिछड़ी अर्थव्यवस्था में फिर से जान डालने के लिए उत्सुक है, इसके लिए वो चाहते हैं कि लाखों लोग काम पर लौटें.

यही वजह है कि 8 जून से मॉल, रेस्तरां खोले जा रहे हैं. लेकिन इन जगहों को खोलते वक़्त कुछ नियमों का पालन भी करना होगा.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को दिशा-निर्देश जारी कर कंटेनमेंट ज़ोन को छोड़कर बाक़ी जगहों के होटल, शॉपिंग मॉल, रेस्तरां और धार्मिक स्थलों को सोमवार 8 जून से खोलने की अनुमति दे दी है.

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक़, इन जगहों पर छह फीट की दूरी, चेहरे पर मास्क, सेनेटाइज़ेशन और थर्मल स्क्रीनिंग को अनिवार्य कर दिया गया है.

साथ ही होटल और रेस्तरां मालिकों को विज़िटर्स की पूरी जानकारी रखनी होगी. मसलन पहचान पत्र, मोबाइल नंबर, विदेश यात्रा और बीमारी का ब्यौरा.

वहीं होटल, रेस्तरां और शॉपिंग मॉल में 24 से 30 डिग्री तक ही एसी चलाने की अनुमति होगी. और जितना संभव हो सके, हवा को ताज़ा रखना होगा.

ये ध्यान रखना भी ज़रूरी है कि इन जगहों पर सिर्फ़ बिना लक्षण वाले लोगों को ही आने की अनुमति होगी. साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर कोई थूक नहीं सकता है.

इसके अलावा धार्मिक स्थलों और मॉल में 65 साल के ऊपर के लोगों, 10 साल से कम उम्र के बच्चों, गभर्वती महिलाएं और बीमार व्यक्तियों को नहीं जाने की सलाह दी गई है.

यहां आने पर सबको सैनिटाइज़र या साबुन से हाथ साफ़ करने होंगे.

Neha Sharma

Recent Posts

Hamirpur News:आरसेटी में 28 महिलाओं ने ली खिलौने बनाने की ट्रेनिंग

मट्टनसिद्ध स्थित पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) हमीरपुर द्वारा महिलाओं के लिए…

8 hours ago

Himachal Pradesh:मुख्यमंत्री ने पर्यटन, खाद्य प्रसंस्करण और आईटी क्षेत्रों में निवेश के लिए आमंत्रित किया

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने सीआईआई हिमाचल प्रदेश द्वारा शिमला में गुरुवार देर शाम…

12 hours ago

Bilaspur News:राज्य स्तरीय नलवाडी मेला 2026 में बैडमिंटन टूर्नामेंट का हुआ शानदार आयोजन

राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेला 2026 के तहत आयोजित बैडमिंटन टूर्नामेंट के ओपन सिंगल प्रतियोगिता में…

12 hours ago

Hamirpur News:साल में दो बार जरूर करवाएं पशुओं का टीकाकरण

पशु पालन विभाग ने वीरवार को टौणी देवी के निकटवर्ती गांव छत्रैल में एक जागरुकता…

13 hours ago

Himachal News: सप्लीमेंट्री बजट ने सुक्खू सरकार के वित्तीय प्रबंधन, अनुशासन और दूरदर्शिता की धज्जियाँ उड़ाई : जयराम ठाकुर

प्रदेश में सप्लीमेंट्री बजट का 70 प्रतिशत होना सरकार की आर्थिक नाकामी का प्रमाण पत्र…

13 hours ago