Lohri : सीएम ने दिया हिमाचल वासियों को लोहड़ी का तोहफा – केवल पठानिया

बोले…*सीएम की दृढ़ इच्छा शक्ति को सलाम*

*ओपीएस #OPS, बहाली, महिलाओं को 1500  देने को बनी सब-कमेटी, विधायक ने शाहपुर में कार्यकर्ताओं संग लड्डू बांट कर जतायी खुशी*

धर्मशाला, 13 जनवरी। मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू  ने हिमाचल में ओपीएस बहाली #reinstatement, के ऐतिहासिक निर्णय #Historic Decision, के साथ लाखों हिमाचल वासियों को लोहड़ी का तोहफा दिया है। शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया ने हिमाचल सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में लिए जन हितैषी फैसलों के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए यह बात कही। 

*कांग्रेस जो कहती है,कर दिखाती है*

*सीएम की दृढ़ इच्छा शक्ति को सलाम*

केवल सिंह पठानिया ने कहा कि कांग्रेस #Congress, जो कहती है,  वो कर दिखाती है। कांग्रेस नेता श्रीमति प्रियंका गांधी ने चुनावों के दौरान सोलन में हुई जनसभा में वायदा #Promise, किया था कि कांग्रेस सरकार बनते ही हिमाचल में ओपीएस बहाल की जाएगी। ये वायदा कांग्रेस की लोगों को दी 10 गारंटी में शामिल था। मुख्यमन्त्री ने अपनी दृढ़ इच्छा शक्ति से पहली ही कैबिनेट बैठक में इसे लागू करके हिमाचल वासियों को बड़ा तोहफा दिया है। उन्होंने इसके लिए शाहपुर विधानसभा क्षेत्र की समस्त जनता की ओर से मुख्यमन्त्री का दिल से आभार जताया है। 

विधायक ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने अपनी दूसरी गांरटी को लागू करने और प्रदेश में महिलाओं को महीने के 1500 रुपये सहायता राशि देने की दिशा में निर्णायक कदम उठाते हुए सब कमेटी गठित की है। https://www.tatkalsamachar.com/ops-cabinet-policies/ ये एक महीने के भीतर 1500 रुपये की अदायगी के लिए दिशानिर्देश बनाने को लेकर अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।  उसके अनुसार ये गारन्टी भी लागू हो जाएगी। 

इसके अलावा सरकार ने 1 महीने में सरकारी और प्राइवेट क्षेत्र में प्रदेश के 1 लाख युवाओं को रोजगार देने की दिशा में भी निर्णायक कदम उठाए हैं। 

केवल सिंह पठानिया ने कहा कि कांग्रेस सरकार आम जन की अपनी सरकार है। सरकार सभी 10 गारंटी को लागू करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने मुख्यमंत्री समेत कांग्रेस के तमाम शीर्ष नेतृत्व #Leadership, का आभार जताया है। 

इससे पहले विधायक ने शाहपुर में पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों संग लड्डू बांट कर सरकार के फैसलों पर खुशी जताई। 

backup_0dff07

Recent Posts

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

5 days ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

6 days ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

6 days ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

1 week ago

Una News: माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव को लेकर बैठक आयोजित, 22 से 24 नवम्बर तक होगा भव्य आयोजन

धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले माता श्री…

1 week ago

Hamirpur News : हमीरपुर शहर की स्वच्छता हर नागरिक की जिम्मेदारी : राकेश शर्मा

नगर निगम हमीरपुर द्वारा निरंतर चलाए जा रहे ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के अंतर्गत मंगलवार…

1 week ago