प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोरोना वायरस के प्रकोप और लॉकडाउन की स्थिति पर तीसरी बार मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करेंगे. मुख्यमंत्रियों के साथ 27 अप्रैल की सुबह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पीएम बैठक करेंगे.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोरोना वायरस के प्रकोप और लॉकडाउन की स्थिति पर तीसरी बार मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करेंगे. प्रधानमंत्री मोदी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ 27 अप्रैल की सुबह सभी मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक करेंगे. इस दौरान पीएम मोदी मुख्यमंत्रियों से फीडबैक भी लेंगे.

केंद्र सरकार राज्यों से मिले फीडबैक के आधार पर ही आगे की रणनीति तैयार करेगी. 14 अप्रैल को हुई महत्वपूर्ण बैठक के बाद ही केंद्र सरकार ने 3 मई तक के लिए लॉकडाउन बढ़ाने का निर्णय लिया था. इससे पहले पीएम मोदी ने 11 अप्रैल को राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये बैठक की थी. इस बैठक में ज्यादातर राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने लॉकडाउन को बढ़ाए जाने की सहमति दी थी.

Share:

Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *