Lockdown: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो मदद ले इन एजुकेशनल एप्स की.

बैंक पीओ की तैयारी

अगर आप बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने की तैयारी कर रहे हैं और इसके लिए बैंक पीओ एग्जाम की तैयारी कर रहे हैं, तो फिर ऑनलाइन तैयारी एप की सहायता ले सकते हैं. खासकर जो स्टूडेंट्स एसबीआई बैंक पीओ एग्जाम की प्रैक्टिस के लिए मॉक टेस्ट देना चाहते हैं,  उनके लिए यह एप उपयोगी साबित हो सकता है.

अच्छी बात यह है कि यहां पर प्रैक्टिस के लिए सेक्शन वाइज फुल लेंथ ऑनलाइन मॉक टेस्ट की सुविधा दी गई है. साथ ही, घर बैठे रियल एग्जाम से पहले अपनी तैयारी का आंकने का अच्छा मौका मिल जाएगा. इसके अन्य फीचर्स की बात करें, तो इसमें एग्जाम से संबंधित डेली नोट्स, प्रैक्टिस पेपर और ई-बुक्स मिल जाएंगे. इसमें बैंकिंग से संबंधित टॉपिक्स, जैसे- इकोनॉमी, इंग्लिश, बैंकिंग अवेयरनेस आदि को भी कवर किया गया है. यह गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है. यहां से इसे डाउनलोड कर सकते हैं.

एनडीए एग्जाम

जो स्टूडेंट्स भारतीय सेना में शामिल होना चाहते हैं, उनके लिए नेशनल डिफेंस एकेडमी और नेवल एकेडमी के एग्जाम में सफल होना जरूरी है. इन एग्जाम्स की ऑनलाइन तैयारी के लिए आप एनडीए एंट्रेंस एग्जाम प्री. एप की मदद ले सकते हैं. यहां पर तैयारी करने वाले कैंडिडेट्स मॉक टेस्ट का लाभ उठा सकते हैं. इसके आपको अपनी अब तक की तैयारी को परखने का अच्छा मौका मिल सकता है. इसकी खासियत है कि आपको टॉपिक और सेक्शन के हिसाब से टेस्ट मिल जाएंगे. इसमें अर्थमैटिक्स, मैंसुरेशन, अल्जेब्रा, ट्रिग्नोमैट्री और स्टैटिस्टिक के साथ जनरल एबिलिटी टेस्ट के लिए फिजिक्स, जनरल साइंस, केमिस्ट्री, हिस्ट्री, ज्योग्रफी और इंग्लिश के सिलेब्स को शामिल किया गया है.इसे गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं.

रेलवे एग्जाम 

अगर आप इंडियन रेलवे में करियर बनाना चाहते हैं और इसके लिए आरआरबी एग्जाम की तैयारी कर रहे हैं, तो आरआरबी रेलवेज एग्जाम एप आपके लिए उपयोगी साबित हो सकता है. इसमें क्विज फॉर्मेट में सवाल दिए गए हैं, जिसमें अलग-अलग सब्जेक्ट्स को कवर किया गया है. साथ ही, पिछले 10 साल के क्वैश्चन पेपर के सेट भी मिल जाएंगे, जो एग्जाम की तैयारी में आपके लिए उपयोगी हो सकता है.

क्विज फॉर्मेट में आपको मॉडल पेपर्स भी मिलेंगे. क्वैश्चन पेपर और मॉडल पेपर से कॉन्सेप्ट क्लियर करने में मदद मिलेगी. वैसे, इस एप में जनरल अवेयरनेस, अर्थमैटिक, टेक्निकल एबिलिटी, रीजनिंग एबिलिटी, जनरल इंटेलिजेंस, इंग्लिश लैंग्वेज एबिलिटी जैसे सब्जेक्ट्स को कवर किया गया है. साथ ही, यहां पर आपको प्रैक्टिस मोड और टाइम मोड क्विज मिलेंगे, जहां आप एग्जाम की ऑनलाइन प्रैक्टिस कर सकते हैं. इसमें आप यह भी देख पाएंगे कि आपने कितने सवालों के सही जवाब दिए हैं. यह एप गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है.

Neha Sharma

Recent Posts

International Dusshera: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का किया शुभारंभ

भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…

22 hours ago

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

2 days ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

1 week ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

1 week ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

2 weeks ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

2 weeks ago