दफ्तर और फैक्ट्रियों को शर्तों के साथ शुरू करने की इजाजत दी गई है. उदाहरण के लिए इन दफ्तरों और फैक्ट्रियों में सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ख्याल रखना होगा. इसके अलावा कार्यस्थल को समय- समय पर सैनिटाइज करना होगा.
तीसरे लॉकडाउन में भी जारी रहेगी पाबंदी
ग्रीन जोन इलाकों में दी गई है कुछ ढील
पिछले दस दिन में भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या काफी तेजी से बढ़ी है. ऐसे में केंद्र सरकार ने एहतियातन तीसरी बार लॉकडाउन का ऐलान कर दिया है. इस बार गृह मंत्रालय की तरफ से एक दिशा-निर्देश जारी किया गया है जिसमें बताया गया है कि अगले दो हफ्तों तक लॉकडाउन जारी रहेगा. यह निर्देश 4 मई से 17 मई तक के लिए है. हालांकि इस बार लॉकडाउन में कुछ छूट भी दी गई है. गाइडलाइन में देशभर को रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोनों में बांटा गया है. ग्रीन जोन में सभी बड़ी आर्थिक गतिविधियों की छूट दी गई है.
दफ्तर और फैक्ट्रियों को शर्तों के साथ शुरू करने की इजाजत दी गई है. उदाहरण के लिए इन दफ्तरों और फैक्ट्रियों में सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ख्याल रखना होगा. इसके अलावा कार्यस्थल को समय- समय पर सैनिटाइज करना होगा.
तीसरे लॉकडाउन के दौरान भी सभी रेल सेवाएं और हवाई सेवाएं पहले की तरह ही बंद रहेंगी. वहीं मजदूरों को अपने राज्य वापस भेजने के लिए स्पेशल ट्रेन चलाई गई है लेकिन इसमें आम लोग यात्रा नहीं कर सकते. अगर कोई व्यक्ति फंसा हो तो उसे राज्य सरकार की मंजूरी के बाद ही इस ट्रेन में बैठने की अनुमति होगी. रेलवे काउंटर पर टिकट खरीदने की व्यवस्था नहीं की गई है. जिन यात्रियों ने पहले ही रेल टिकट ले रखा है उनकी टिकट कैंसिल कर उन्हें राशि वापस भेज दी जायेगी. तीसरे लॉकडाउन के दौरान सबी मेट्रो सेवा भी बंद रहेगी.
भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…
केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…
देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…
ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…
Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…
प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…