लॉकडाउन 5.0 में क्या रह सकता है बंद, क्या रह सकता है खुला

देश में कोरोना के कारण लगाए गए चौथे लॉकडाउन का वक्त 31 मई को ख़त्म होने वाला है. ऐसे में अटकलें लगाई जा रही हैं कि इसके बाद सरकार पांचवा लॉकडाउन लगाने जा रही है. दिल्ली से छपने वाले लगभग सभी अख़बारों में लॉकडाउन 5.0 से जुड़ी ख़बरें पहले पन्ने पर हैं.

गृह मंत्री अमित शाह ने राज्यों के मुख्यमंत्रियों की राय जानने के बाद इस विषय पर प्रधानमंत्री से बात की है, जिसके बाद 31 मई की रात से पहले लॉकडाउन 5.0 के नए दिशानिर्देश जारी किए जा सकते हैं.

नए दिशानिर्देशों के अनुसार जून 1 से 13 शहरों को छोड़ कर देश की बाकी जगहों से पाबंदियां हटा ली जाएगी. देश में संक्रमितों की कुल संख्या का 70 फीसदी इन्हीं 13 शहरों से आए हैं. ये शहर हैं – दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, अहमदाबाद, ठाणे, पुणे, हैदराबाद, कोलकाता/हावड़ा, इंदौर, जयपुर, जोधपुर, चेंगलपट्टू और तिरुवल्लूवर.

लॉकडाउन के पांचवे चरण में कुछ नियमों के साथ धार्मिक स्थलों को खोला जा सकता है, हालांकि मॉल और रेस्त्रां बंद रखे जा सकते हैं. चूंकि मेट्रो के रूट अधिकतर उन शहरों में जो कंटेनमेंट ज़ोन में हैं इस कारण हो सकता है कि मेट्रो को चलने की इजाज़त न दी जाए.

संभव है कि लॉकडाउन 5.0 के दौरान गृह मंत्रालय के जारी किए दिशानिर्देशों के लागू करने में राज्यों को अधिक आज़ादी दी जाए. अख़बार कहता है कि उम्मीद की जा रही है कि रविवार को मोदी नए दिशानिर्देशों के बारे में जानकारी दे सकते हैं. देश में कोरोना महामारी को फैलने से रोकने के लिए 24 मार्च को पहली बार लॉकडाउन लगाया गया था. इसके बाद से इसे चार बार आगे बढ़ाया गया है.

Neha Sharma

Share
Published by
Neha Sharma

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

3 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago