सोलन:-कुनिहार में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोलन ग्राम पंचायत स्तर पर आयोजित जागरूकता शिविरों के माध्यम से जन-जन के साथ-साथ पंचायत प्रतिनिधियों को विधिक अधिकारों एवं उपलब्ध कानूनी सहायता की जानकारी प्रदान कर रहा है ताकि समय पर सभी इनसे विधि सम्मत लाभ प्राप्त कर सकें।

यह जानकारी आज अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोलन की सचिव अंशु चैधरी ने सोलन जिला के कुनिहार विकास खण्ड में आयोजित विधिक साक्षरता शिविर में प्रदान की।


अंशु चैधरी ने कहा कि आपस के अनेक मसले बातचीत के माध्यम से सुलझाए जा सकते हैं। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए न्यायालय द्वारा मध्यस्थता का प्रावधान किया गया है।

उन्होंने उपस्थित लोगों से आग्रह किया मध्यस्थता के द्वारा विभिन्न मामलों को सुलझाने का प्रयास करें।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोलन की सचिव ने कहा कि ऐसे व्यक्ति निःशुल्क कानूनी सहायता प्राप्त कर सकते हैं जिनकी वार्षिक आय 03 लाख रुपए से कम है।

उन्होंने कहा कि महिलाएं, बच्चे, अनुसूचित जाति एवं जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, उद्योगों में काम करने वाले श्रमिक इत्यादि निःशुल्क कानूनी सहायता का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
उन्होंने पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि विभिन्न विधिक प्रावधानों के विषय में लोगों को जागरूक बनाएं।  
शिविर में अधिवक्ता भीम सिंह ने पंचायती राज अधिनियम सहित पंचायती राज के विधिक क्रियकलापों की विस्तार से जानकरी प्रदान की।


शिविर में विकास खण्ड कुनिहार के पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Neha Sharma

Recent Posts

Kangra News:धर्मशाला में “फार्म टू फोर्क” थीम पर विशेष कार्यक्रम आयोजित*

*किसानों को उनके प्रोडक्ट के मिल सकेंगे और अधिक बेहतरीन दाम* राज्य होटल प्रबंधन संस्थान…

2 days ago

Una News: स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तहत गगरेट में कार्यशाला आयोजित

स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के अंतर्गत वर्ष 2026 में ‘हर घर पहुंचेगा अभियान’ को सफल…

2 days ago

Himachal Pradesh: मुख्यमंत्री के जवाब से संतुष्ट होकर सदन से वॉक आउट करने के बाद नेता प्रतिपक्ष की प्रतिक्रिया

राज्यपाल के अभिभाषण पर मुख्यमंत्री के जवाब से असंतुष्ट होकर भाजपा विधायक दल ने दोपहर…

2 days ago

Hamirpur News:आरसेटी में 28 महिलाओं ने ली खिलौने बनाने की ट्रेनिंग

मट्टनसिद्ध स्थित पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) हमीरपुर द्वारा महिलाओं के लिए…

2 days ago