कुल्लू : केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और सीएम ने किया अटल टनल रोहतांग का दौरा

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री नितिन गडकरी ने मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के साथ आज अटल सुरंग रोहतांग का दौरा किया।

इंजीनियरिंग का चमत्कार, यह 9.02 किलोमीटर लंबी सुरंग, पिछले साल 3 अक्टूबर को प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राष्ट्र को समर्पित, मनाली को लाहौल स्पीति घाटी से जोड़ती है।

 लाहौल की ओर से उत्तर पोर्टल में प्रवेश करने पर लाहौल स्पीति जिले के लोगों द्वारा केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री का पारंपरिक स्वागत किया गया।

केंद्रीय मंत्री ने साउथ पोर्टल पर मीडिया से बातचीत करते हुए इस सुरंग के निर्माण के लिए बीआरओ के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा हिमाचल प्रदेश में 19 सुरंगों का निर्माण किया जा रहा है, जिनमें से आठ सुरंगों पर काम चल रहा है

शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर, आदिवासी विकास मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा, विधायक किशोरी लाल सागर और सुरिंदर शौरी, अतिरिक्त मुख्य सचिव राम सुभग सिंह और जे.सी शर्मा, पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू, प्रमुख सचिव पीडब्ल्यूडी सुभाशीष पांडा भी केंद्रीय मंत्री के साथ थे.
 
backup_0dff07

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

3 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago