Kullu News : आनी बाजार में मची तबाही- तिनकों की तरह बिखर गए कई भवन

 हिमाचल में भारी बारिश के बीच चारों तरफ तबाही का दौर है। आज सुबह कुल्लू जिला के आनी में एक बहुमंजिला भवन जमींदोज हो गया। बारिश के चलते खतरे को देखते हुए इन भवनों को पहले ही खाली करवा लिया था। बस अड्डे के निकट बने इन भवनों में केसीसी बैंक व एसबीआई की शाखाएं चल रही थी। बहुमंजिला भवन के गिरने से करोड़ों का नुकसान हुआ है। इसके साथ लगती बड़ी इमारतों पर अभी भी खतरा मंडरा रहा है। वे सभी गिरने की कगार पर है। 

पहाड़ों पर इस बार मानसून ने कहर मचा रखा है। https://www.tatkalsamachar.com/mandi-news-landslide/ पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी भारी बारिश से 23 मकान जमींदोंज हुए है, जबकि 108 को नुकसान पहुंचा है। अकेले शिमला शहर में 25 से ज्यादा घर असुरक्षित हो गए। इस वजह से 55 से ज्यादा परिवारों को दूसरी जगह शिफ्ट किया गया है।

प्रदेशभर में भारी https://youtu.be/svAbl7iUfjs?si=haNHdNeyAXW03_sZ बारिश, बाढ़, लैंडस्लाइड और जमीन धंसने से इस मानसून में 2255 घर ध्वस्त हुए हैं, जबकि 9865 घरों को नुकसान पहुंचा है। कई परिवार बेघर हुए हैं, जबकि कई परिवार जान जोखिम में डालकर आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त घरों में रह रहे हैं।

बिल्डिंगों के साथ बने मकानों को खतरा

बिल्डिंगें ढहने के बाद आनी के लोग दहशत में आ गए हैं। खासकर जिनके मकान इस बिल्डिंग के साथ बने हैं, वह नुकसान को लेकर ज्यादा चिंतिंत हैं।

backup_0dff07

Recent Posts

International Dusshera: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का किया शुभारंभ

भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…

3 weeks ago

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

4 weeks ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

1 month ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

1 month ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

1 month ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

1 month ago