कुल्लू : सद्भावना दिवस पर उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने दिलाई शपथ.

 सद्भावना दिवस के अवसर पर शुक्रवार को उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने सद्भावना दिवस के अवसर पर उनके कार्यालय परिसर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों को सद्भावना की शपथ दिलाई।


     उन्होंने कहा कि सभी लोगों को जाति, सम्प्रदाय, क्षेत्र, धर्म अथवा भाषा के भेदभाव किए बिना देशवासियों की भावनात्मक एकता और सद्भावना के लिए कार्य करना चाहिए। हिंसा का सहारा लिए बिना सभी प्रकार के मतभेद बातचीत और संवैधानिक माध्यमांे से सुलझाने का प्रयास किया जाना चाहिए। समाज में आपसी भाईचारा व सौहार्द की भावना कायम रखने के लिए सभी को एकजुट प्रयास करने चाहिए।

मुख्यमंत्री कुल्लू विधानसभा के लिए देंगे करोड़ो की सौगातें

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर 21 अगस्त शनिवार को कुल्लू विधानसभा क्षेत्र के एक दिवसीय अपने प्रवास के दौरान लगभग 40 करोड़ की परियोजनाओं के शिलान्यास तथा लोकार्पण करेंगे।  उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री 21 अगस्त को प्रातः 8ः30 बजे भुतर एयरपोर्ट पहुंचेंगे, प्रातः 9 बजे कुल्लू स्थित परिधि गृह में 20 मिनट का अल्प विश्राम करने के बाद 9ः50 बजे कडौन पहुंचेंगे। इसके उपरांत वह 12.10 बजे न्यूली में अनेक शिलान्यास करने के बाद जन समस्याएं सुनेंगे। हाथीथान में वह बाद दोपहर 2 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे।  

Kullu: On Sadbhavna Diwas, Deputy Commissioner Ashutosh Garg administered the oath.


    उपायुक्त ने बताया कि मुख्यमंत्री 1.97 करोड़ की लागत की उठाऊ पेयजल योजना तलोगी, मतारना और तराकड़ा का उदघाटन करेंगे साथ की एक करोड़ की उठाऊ सिंचाई योजना पिरड़ी तथा 1.05 करोड़ की उठाऊ सिंचाई योजना थाटी-चैंग का उदघाटन करेंगे।
   मुख्यमंत्री 35 करोड़ से अधिक की विभिन्न 11 जलापूर्ति योजनाओं के शिलान्यास करेंगे। इनमें लग वैली की ग्राम पंचायत चैपारसा के छूटे हुए गांवों के लिए 1.71 करोड़ की पेयजल योजना, समालंग, मसणां, गामंग, डुघीलग , शीलधारी तथा फलाण की 5.67 करोड़ की जलापूर्ति योजनाओं के संबर्द्धन का शिलान्यास, 9.62 करोड़ की 16 टंकी शीलधारा ब्यास नदी से उठाउ पेयजल योजना, 2.95 करोड़ की उठाउ सिंचाई योजना न्यूली-थरमाण, 1.91 करोड़ की उठाउ सिंचाई योजना न्यूली के लिए कमांड क्षेत्र के कार्य, 2.11 करोड़ की उठाउ सिंचाई योजना शमशी के लिए कमांड क्षेत्र विकास कार्य, 4.61 करोड़ की मौहल खडड पर जल भंडारण टैंक के निर्माण का शिलान्यास करेंगे।


    इसी प्रकार, मुख्यमंत्री 97 लाख की लागत की पेयजल योजना छलाल, कटागला, रसोल और चोज के लिए अतिरिक्त स्त्रोत का प्रावधान, 1.58 करोड़ की उठाउ सिंचाई योजना टील, शांगचन व ब्राधा, 3.07 करोड़ की उठाउ सिंचाई योजना शमशी का नवीनीकरण तथा 83 लाख की उठाउ सिंचाई योजना जिया के कमांड क्षेत्र विकास का शिलान्यास करेंगे।
मुख्यमंत्री के साथ दौरे के दौरान अनेक गणमान्य व्यक्तियों के सहित पंचायती राज संस्थानों के चुने हुए प्रतिनिधि व भाजपा के जिला व मण्डल पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

Recent Posts

International Dusshera: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का किया शुभारंभ

भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…

1 day ago

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

2 days ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

1 week ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

1 week ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

2 weeks ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

2 weeks ago