कुल्लू : शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर 24 से होंगे जिला कुल्लू के पांच दिवसीय प्रवास पर.

शिक्षा, भाषा, कला एवं संस्कृति मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर 24 जुलाई से जिला कुल्लू के पांच दिवसीय प्रवास पर आ रहे हैं। यह जानकारी एक सरकारी प्रवक्ता ने देते हुए बताया कि शिक्षा मंत्री 23 जुलाई को सायं 7ः30 कुल्लू पहुंचेंगे तथा उनका रात्रि ठहराव सर्किट हाऊस कुल्लू में होगा।

24 जुलाई को  शिक्षा मंत्री प्रातः 11 बजे कुल्लू में समस्त विभागों के साथ आयोजित होने वाली प्रगति समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे तथा सायं 6ः30 बजे सूत्रधार कला संगम कुल्लू द्वारा आयोजित गुरू पूर्णिमा उत्सव में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे।  वह 25 जुलाई को प्रातः 11 बजे अलियो में आयोजित होने वाले मंडल स्तरीय वन महोत्सव तथा पौधारोपण अभियान कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे, दोपहर 12 बजे मनाली प्रशासन द्वारा आयोजित महिला मंडल धन्यवाद कार्यक्रम की अध्यक्षता करने के बाद 2ः30 बजे सर्किट हाऊस मनाली में एडवेंचर टूर आॅपरेटर्स की समस्याओं को सुनेंगे।

इसी प्रकार अपनेे प्रवास के तीसरे दिन शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर 26 जुलाई को प्रातः 11 बजे रावमापा शिरड़ के भवन का लोकार्पण करने के बाद शिरड़ में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसी दिन सायं 3 बजे वह रावमापा भेखली के भवन का लोकार्पण , भेखली वर्षालय (रेन शैल्टर) का उदघाटन करने के बाद भेखली में जनसभा को संबोधित करेंगे। 27 जुलाई को शिक्षा मंत्री प्रातः 11 बजे स्कीं फैडरेशन तथा स्नो एसोसियेशन मनाली की सर्किट हाऊस मनाली में समस्याएं सुनेंगे। इसी दिन दोपहर बाद 2 बजे वह जाना गांव के लोगों की समस्याएं भी सुनेंगे तथा  जाना में जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

प्रवास के अंतिम दिन शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर 28 जुलाई को प्रातः 10ः30 बजे रावमापा ब्रान के भवन का लोकार्पण करने के बाद जनसभा को भी संबोधित करेंगे तथा इसी सायं 2ः30 बजे सर्किट हाऊस कुल्लू में रिवर राफिटंग एसोसियेशन की समस्याओं को सुनने के बाद सांय 4 बजे शिमला के लिए रवाना होंगें ।

Recent Posts

Hamirpur News:खेलों से बच्चों में विकसित होते हैं कई गुण : कुलदीप सिंह पठानिया

 तीन दिवसीय 27वीं राज्य स्तरीय बहुतकनीकी एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता वीरवार को यहां राजकीय बहुतकनीकी…

1 day ago

Hamirpur News:बहुतकनीकी कॉलेजों में भरे जाएंगे शिक्षकों के 60 पद

नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने…

3 days ago

Hamirpur News:उपायुक्त ने की नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित प्रोजेक्टों की समीक्षा

उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित बड़ी विकासात्मक परियोजनाओं से संबंधित…

3 days ago

Mandi News:नशे के खिलाफ सख्ती जारी, शिक्षण संस्थानों के आसपास विशेष निगरानी के निर्देश

जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (NCORD) की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार…

3 days ago

Mandi News:मंडी में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा हिमाचल दिवस समारोह

हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…

4 days ago

Kangra News:उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने तिब्बती गरू दलाई लामा से की भेंट

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…

4 days ago