Kullu :  ज़िला कुल्लु टीबी मुक्त बनाने के लिए सामुदायिक सहयोग का  उपायुक्त आशुतोष गर्ग का आहवान

प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान  के तहत ज़िला कुल्लु टीबी मुक्त बनाने के लिए सामुदायिक सहयोग का  उपायुक्त आशुतोष गर्ग का आहवान।

उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने आज कुल्लू जिला के कॉरपोरेट क्षेत्र में कार्य कर रहे संस्थाओं के अधिकारियों के साथ बैठक कर ज़िला को टीबी मुक्त करने के अभियान में सहयोग देने का आग्रह किया।

उन्होंने कॉरपोरेट सेक्टर, पंचायती राज संस्थाओं व आर्थिक रूप से समपन्न लोगों से आग्रह किया कि वे 

टीबी रोगियों को निक्षयमित्र के रूप में अडॉप्ट करें तथा उन्हें पौष्टिक आहार व भावनात्मक सहयोग प्रदान कर ज़िल को टीबी मुक्त बनाने में सहयोग दें।

उन्होंने कहा कि हम सभी का दायित्व बनता है कि 

टीबी के रोगियों को भावनात्मक सहयोग के साथ साथ उनके पौष्टिक आहार उपलब्ध करवाएं https://www.tatkalsamachar.com/kangra-hard-guarded-evm-ada/ ताकि वे छह माह के भीतर पूरी स्वस्थ हो सकें यह सामुदायिक सहयोग से ही सम्भव हो सकेगा।

ज़िला चिकित्सा अधिकारी डॉ सुशील चन्द्र ने बताया कि ज़िले में टीबी के कुल 981 रोगी हैं जिनमें से872 रोगियों ने सामुदायिक सहयोग के लिए अपनी इच्छा ज़ाहिर की है।

उन्होंने बताया कि जिला के चिकित्सा खण्ड आनी में 92 , बंजार में 131 ,जरी में 338, नगर में 240 तथा निरमण्ड चिकित्सा खंड में 71 तपेदिक रोगियों ने निक्षयमित्र बनाये जाने की इच्छा प्रकट की है।

उन्होंने कहा कि एक टीबी रोगी के पौष्टिक आहार पर 500 से 700 रुपये तक का खर्च आता है जो निक्षयमित्र को वहन करना होगा और उन्हें यह सहायता रोगी को छ माह तक प्रदान करनी होगी।

बैठक में ज़िला ग्रामीण विकास अभिकरण सहित ज़िल में कार्यरत कॉरपोरेट सेक्टर के अधिकारी व जिला के केमिस्ट असोसिएशन के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Neha Sharma

Recent Posts

Himachal Pradesh News: सुक्खू सरकार का बजट प्रदेश को गुमराह करने वाला झूठ का पुलिंदा : जयराम ठाकुर

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष बोले, दो सालों में प्रमुख विभागों के बजट में हुई…

13 hours ago

Himachal Pradesh News: राष्ट्रीय एकता और अखंडता की भावना को मजबूत कर रहा ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ अभियानः राज्यपाल

ज्यपाल कविन्द्र गुप्ता से आज लोक भवन में हिमाचल प्रदेश की यात्रा पर ओडिशा से…

14 hours ago

Kangra News:कांगड़ा के विधायकों ने बजट में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया

कांगड़ा जिले के कांग्रेस विधायकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज कृषि मंत्री चौधरी चंद्र कुमार…

14 hours ago

Una News: उपमुख्यमंत्री ने हरोली में 60 करोड़ की विकास परियोजनाओं की रखी आधारशिलाएं

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने रविवार को हरोली विधानसभा क्षेत्र के अपने एक दिवसीय प्रवास के…

2 days ago

Himachal Pradesh News: जनता के साथ कांग्रेस नेताओं ने भी नकारा सुक्खू का बजट : जयराम ठाकुर

प्रदेश विधानसभा में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा पेश किए गए चौथे पर पूर्व मुख्यमंत्री…

2 days ago

Himachal News: नागपुर में राज्यपाल ने भारतीय युवा संसद के राष्ट्रीय सत्र को किया संबोधित

राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज नागपुर स्थित महर्षि व्यास सभागार में आयोजित भारतीय युवा संसद…

2 days ago