कुल्लू : देव सदन में आज मंडी भाजपा संसदीय क्षेत्र के पदाधिकारियों की बैठक.

कुल्लू के देव सदन में आज आयोजित की गई मंडी भाजपा संसदीय क्षेत्र के पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने पार्टी कार्यकर्ताओं से दो विधानसभा क्षेत्रों और एक लोकसभा चुनाव क्षेत्र के लिए होेने जा रहे उप-चुनावों में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए समर्पण और समन्वय के साथ कार्य करने का आग्रह किया।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को केंद्र और राज्य सरकारों की नीतियों, कार्यक्रमों और उपलब्धियों को प्रभावी ढंग से उजागर करना चाहिए ताकि भाजपा को जमीनी स्तर पर मजबूत किया जा सके। पार्टी पदाधिकारियों को यह भी सुनिश्चित करना चाहिए कि वे नए जोश के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता किसी भी संगठन की रीढ़ होते हैं और उन्हें अपने नेतृत्व की आकांक्षाओं पर खरा उतरना चाहिए।

श्री नड्डा ने भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं से अस्पतालों का दौरा करने और जरूरतमंदों को हर संभव सहायता प्रदान करने का आग्रह किया।

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने इस अवसर पर कहा कि हिमाचल प्रदेश के लोग भाग्यशाली हैं कि विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष हिमाचल प्रदेश से हैं। इस प्रकार यह प्रदेश के लोगों पर एक बड़ी जिम्मेवारी है कि वे उस राजनीतिक दल को अपना भरपूर सहयोग दें जिसकी अध्यक्षता यहां के धरती पुत्र कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि लगभग डेढ़ वर्ष कोविड महामारी के प्रतिकूल प्रभाव के बावजूद प्रदेश सरकार का साढ़े तीन वर्ष का कार्यकाल उपलब्धियों भरा रहा है। लाॅकडाउन और कोविड मामलों में वृद्धि के बावजूद प्रदेश सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि विकास की गति निर्बाध रूप से जारी रहे। प्रदेश के सभी लोकसभा चुनाव क्षेत्रों और उसके उपरांत दो उप-चुनावों में भाजपा की जीत इस बात का प्रमाण है कि वर्तमान राज्य सरकार ने बेहतरीन कार्य किया है। उन्होंने कहा कि पंचायती राज संस्थानों और स्थानीय शहरी निकायों के चुनावों में भी भाजपा का प्रदर्शन उत्कृष्ट रहा।

जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश की पूर्व कांग्रेस सरकार के साढ़े तीन वर्ष के कार्यकाल और वर्तमान सरकार के साढ़े तीन वर्ष की कोई तुलना नहीं हो सकती क्योंकि वर्तमान सरकार ने सभी क्षेत्रों में विकास की गति को बढ़ाया है। पूर्व कांग्रेस सरकार ने पहली जनवरी, 2013 से 30 जून, 2016 तक अपने पहले साढ़े तीन वर्ष के कार्यकाल में 1585 किलोमीटर सड़कों का निर्माण किया जबकि वर्तमान सरकार ने पहली जनवरी, 2018 से 30 जून 2021 तक 2951 किलोमीटर सड़कें निर्मित की। इसी प्रकार पूर्व कांग्रेस सरकार ने अपने कार्यकाल के दौरान 3309 किलोमीटर सड़कों की टारिंग की जबकि वर्तमान भाजपा सरकार ने अभी तक 5354 किलोमीटर सड़कों की टारिंग की है। पूर्व सरकार के समय में 145 पुलों का निर्माण किया गया और 261 गांवों को सड़क सुविधा प्रदान की गई जबकि वर्तमान सरकार 216 पुलों का निर्माण कर चुकी है और 305 गांवों को सड़कों से जोड़ा गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार के कार्यकाल में नाबार्ड के अंतर्गत 1460 करोड़ रुपये की 333 परियोजनाएं स्वीकृत हुई हैं जबकि पूर्व कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में 886.44 करोड़ रुपये की 226 परियोजनाएं मंजूर हुई थी। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में केंद्रीय सड़क अधोसंरचना फंड के अंतर्गत 941.66 करोड़ रुपये की 40 परियोजनाएं स्वीकृत हुई हैं जबकि पूर्व कांग्रेस सरकार केवल 301.53 करोड़ रुपये की परियोजनाएं ही स्वीकृत करवा पाई थी। इसी प्रकार प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अंतर्गत वर्तमान सरकार ने 2801 करोड़ रुपये की 624 परियोजनाएं स्वीकृत करवाने में सफलता प्राप्त की है जबकि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में केवल 1182 करोड़ रुपये की 431 परियोजनाएं मंजूर हुई थीं।

जय राम ठाकुर ने कहा कि जन मंच और मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन जैसी योजनाएं राज्य के लोगों की शिकायतों के निवारण में वरदान साबित हो रही हैं। मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना के अंतर्गत पात्र परिवारों को 3.15 लाख गैस कनेक्शन वितररित किए गए हैं। इसके अतिरिक्त, हिमकेयर तथा आयुष्मान भारत योजना के तहत लाखों व्यक्तियों को स्वास्थ्य देखभाल सुविधा प्रदान की जा रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि लम्बे समय से बीमार रोगियों के परिवार को सहारा योजना के तहत 3000 रुपये प्रदान किए जा रहे हैं। इस योजना पर 30.57 करोड़ रुपये व्यय किए जा चुके हैं जिससे 14,260 व्यक्ति लाभान्वित हुए हैं।

सांसद और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर का स्वागत किया। उन्होंने राज्य में पार्टी का आधार मजबूत करने के लिए भाजपा द्वारा चलाई जा रहीं विभिन्न गतिविधियों की विस्तृत जानकरी दी। उन्होंने कहा कि भाजपा ने नौ जिला परिषदों, 67 पंचायत समितियों, चार में से दो नगर निगमों और कुल 29 नगर पंचायतों में से 18 पर विजय प्राप्त की। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने कोविड महामारी के दौरान जरूरतमंदों को हर संभव सहायता प्रदान की है।

शिक्षा मंत्री गोविन्द सिंह ठाकुर ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया।

जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर, सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री डाॅ. राम लाल मारकंडा, राज्य भाजपा के सह-प्रभारी संजय टंडन, विधायक सुरेंद्र शौरी, किशोरी लाल, हीरा लाल, राकेश जमवाल, विनोद कुमार, जवाहर ठाकुर एवं इंद्र सिह गांधी, पूर्व सांसद महेश्वर सिंह, संगठन सचिव पवन राणा, मुख्यमंत्री के ओएसडी शिशु धर्मा, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार त्रिलोक जमवाल सहित क्षेत्र के अन्य स्थानीय नेता भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

Recent Posts

Sirmour News:सिरमौर में जल जीवन मिशन के तहत 1 लाख की 21 हज़ार पेयजल कनेक्शन जरी

उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने आज नाहन विकास खंड के सैनवाला में जल जीवन मिशन…

10 hours ago

Kinnaur News: रिकांगपिओ में तीन दिवसीय जनगणना–2027 प्रशिक्षण शिविर का समापन

उपायुक्त किन्नौर ‌ डॉ अमित कुमार शर्मा ने आज यहां ‌ तीन दिवसीय जनगणना–2027 के प्रथम…

14 hours ago

Una News:जनगणना के आंकड़े सरकार की नीतियों और योजनाओं के निर्धारण की आधारशिला: जतिन लाल

जनगणना देश का सबसे महत्वपूर्ण सांख्यिकीय कार्य है, जिसके आंकड़े विकास योजनाओं की आधारशिला तैयार…

16 hours ago

Himachal Pradesh: राज्यपाल से नौणी और हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के कुलपति ने भेंट कीं

राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता से आज लोक भवन में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के कुलपति प्रो.…

16 hours ago

Hamirpur News: विकास कार्यों के निरीक्षण के लिए बिझड़ी के गांवों में पहुंचीं डीसी गंधर्वा राठौड़

उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने बुधवार को विकास खंड बिझड़ी के कई गांवों का दौरा करके…

17 hours ago

Himachal News: मुख्यमंत्री ने तीन साल सदन के भीतर और बाहर झूठ बोलकर ही बिताए: जयराम ठाकुर

नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में भाजपा ने पिछले तीन वर्षों…

17 hours ago