कुल्लू : डीसी ने जिलेवासियों से की सतर्क रहने की अपील

बुधवार व वीरवार को भारी वर्षा की चेतावनी

मौसम विभाग ने 19 और 20 मई को प्रदेश के अधिकांश भागों में आॅरेंज अलर्ट यानि भारी वर्षा की चेतावनी दी है। इसी के मद्देनजर उपायुक्त डाॅ. ऋचा वर्मा ने जिलावासियों को आवश्यक एतिहात बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि मौसम विभाग ने 21 से 23 मई के बीच भी जिला के विभिन्न भागों में वर्षा व ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी का पूर्वानुमान लगाया है।
डाॅ. ऋचा वर्मा ने जिलावासियों को विशेषकर बुधवार और वीरवार को नदी-नालों व ऊंचे इलाकों की ओर रूख न करने को कहा है। उन्होंने सभी नागरिकों से रात्रि के समय वाहन न चलाने और पहाड़ी की ओर वाहन पार्क न करने की भी चेतावनी दी है। उन्होंने जिलावासियों से सैलानियों को भी इस चेतावनी के बारे में जानकारी प्रदान करने को कहा है। उन्होंने वर्षा व बर्फबारी के दौरान अटल टनल के दोनों छोर की ओर रूख करने से परहेज करने को कहा है।

उपायुक्त ने लोगों से अपील की है कि जिला में कोरोना कफ्र्यू भी जारी है जिसके चलते अत्यावश्यक कार्यों के लिए ही घरों से बाहर निकलने की अनुमति है। इसलिये आम जन की सुरक्षा के लिए यह जरूरी है कि अगले दो दिनों के दौरान लोग अपने घरों में ही रहें। पंचायती राज संस्थानों के प्रतिनिधियों से भी अपील की है कि अपने-अपने क्षेत्रों में सतर्कता बनाए रखें और किसी भी प्रकार की प्राकृतिक आपदा की स्थिति में तुरंत जिला प्रशासन अथवा 1077 पर सूचित करें। मौसम विभाग के अनुसार 24 मई को मौसम साफ रहेगा।

Neha Sharma

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

3 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago