कुल्लू : मुख्यमंत्री ने भूतनाथ पुल के उचित रख-रखाव के निर्देश दिए

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज कुल्लू में ब्यास नदी पर बने भूतनाथ पुल के मुरम्मत कार्य का निरीक्षण किया और अधिकारियों को इसके उचित रखरखाव और मुरम्मत सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस पुल का जीर्णोद्धार 2.75 करोड़ रुपये की लागत से किया जा रहा है।
जय राम ठाकुर ने कहा कि पुल की मुरम्मत का कार्य अंतरराष्ट्रीय कंपनी द्वारा किया जा रहा है और कंपनी के विशेषज्ञ इसके जीर्णोद्धार कार्य की निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से विशेषज्ञों के निर्देश पर इस पुल की मुरम्मत करने को कहा।
मुख्यमंत्री ने कुल्लू बस स्टैंड के निकट स्थल का भी दौरा किया और अधिकारियों से क्षेत्र के लोगों की सुविधा के लिए इस स्थान पर वाहनों की पार्किंग स्लाॅट के निर्माण की संभावनाएं तलाशने को कहा।
इसके उपरान्त, मुख्यमंत्री ने ‘देव सदन’ कुल्लू का दौरा किया, जहां सोमवार को राष्ट्रीय भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की अध्यक्षता में भाजपा मंडी संसदीय क्षेत्र के पदाधिकारियों की बैठक प्रस्तावित है।
मुख्यमंत्री ने परिधि गृह कुल्लू में लोगों की समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर इन समस्याओं का समाधान करने को कहा।
शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर, विधायक सुरेंद्र शौरी व राकेश जम्वाल, पूर्व सांसद महेश्वर सिंह, मुख्यमंत्री के ओएसडी शिशु धर्मा, उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग, पुलिस अधीक्षक गुरदेव शर्मा, अधीक्षण अभियन्ता लोक निर्माण विभाग के.के. शर्मा व जिला के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

Share
Published by

Recent Posts

Mandi News:मंडी में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा हिमाचल दिवस समारोह

हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…

13 hours ago

Kangra News:उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने तिब्बती गरू दलाई लामा से की भेंट

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…

13 hours ago

Kangra News:4.80 करोड़ से बनी मकरोटी-भैरों सड़क से हजारों लोगों को मिलेगा लाभ, शीघ्र मिलेगी बस सुविधा : केवल सिंह पठानिया

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई रफ्तार देते हुए विधायक एवं उपमुख्य सचेतक…

13 hours ago

Shimla News:जीओसी-इन-सी, आरट्रेक ने राज्यपाल से की भेंट

जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ (जीओसी-इन-सी), आर्मी ट्रेनिंग कमांड (आरट्रेक) लेफ्टिनेंट जनरल देवेन्द्र शर्मा ने आज लोक…

17 hours ago

Shimla News:असम में भाजपा सरकार के इरादे इस बार सफल नहीं होंगेः ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू

असम की राजधानी गुवाहाटी स्थित राजीव भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्यमंत्री ठाकुर…

20 hours ago

Hamirpur News:एसआईआर की प्रक्रिया को गहनता के साथ समझें बीएलओ और पर्यवेक्षकनादौन में दो दिवसीय प्रशिक्षण

 विधानसभा क्षेत्र 40-नादौन की मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की विभिन्न प्रक्रियाओं से…

20 hours ago