कुल्लू :- पतलीकूहल में बनेगा बस टर्मिनल-गोविंद ठाकुर

मनाली विधानसभा के अंतर्गत पतलीकूहल विधानसभा क्षेत्र का जंक्शन है और इस उपनगर को विकसित करने के हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं। पतलीकूहल में बस टर्मिनल का निर्माण किया जाएगा। इसके लिये सर्वोच्च न्यायालय ने भूमि हस्तांतरण की अनुमति प्रदान की है।

यह बात शिक्षा व कला, भाषा एवं संस्कृति मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने मंगलवार देर सायं पतलीकूहल में स्थानीय ग्राम पंचायत तथा आशिया युवक संगठन द्वारा आयोजित तीन दिवसीय राम नरवमी दुर्गा अष्टमी मेले के समापन समारोह के अवसर पर जनसमूह को संबोधित करते हुए कही।


गोविंद ठाकुर ने कहा कि पतलीकूहल में सब्जी मण्डी का भव्य भवन बनाया जाएगा जिससे क्षेत्र की अनेक पंचायतों के लोगों को लाभ मिलेगा। उनहोंने कहा कि शिला-तराशी सड़क का कार्य 5 करोड़ की लागत से युद्ध स्तर पर जारी है। इसी सड़क को प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना में भी डाला गया है ताकि और बेहतर निर्माण हो सके।

उन्होंने कहा कि दुर्गा मां मंदिर सराय भवन के लिये 4.50 लाख रुपये की राशि प्रदान की गई थी और अब इस निर्माण को पूरा करने के लिये जितनी भी और धनराशि की आवश्यकता होगी, उसे पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मनाली विधानसभा क्षेत्र में विकास की कोई कमी नहीं रखी गई है।

पतलीकूहल में स्थानीय विकास कार्यों को पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पतलीकूहल बाजर की सड़क को संदर बनाया गया हे। पतलीकूहल में सामुदायिक स्वास्थ्य भवन के निर्माण के लिये 8 करोड़ रुपये की राशि मंजूर की गई है और कार्य तेजी से जारी है। उन्होंने कहा कि मतलीकूहल में पुलिस थाना बनाया गया ताकि लोगों को अपने कार्यों के लिये कुल्लू न जाना पड़े।


गोविंद ठाकुर ने कहा कि नग्गर, पतलीकूहल तथा कटराईं को मल निकासी योजना मंे शामिल करके यह सुविधा प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि आरंभ में मनाली मल निकासी योजना महज 162 करोड़ रुपये की थी जिसका विस्तार अब साथ लगती ग्राम पंचायतों तक कर दिया गया है और यह परियोजना अब 350 करोड़ की हो चुकी है। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र मेकं बाढ़ नियंत्रण के लिये 12 करोड़ की परियोजना नाबार्ड को भेजी गई है जिससे क्षेत्र ब्यास के प्रकोप से सुरक्षित हो सकेगा।
मंत्री ने कहा कि कांग्रेस के कुछ लोग पतलीकूहल में मल्टी स्पेशियलिटि अस्पताल के निर्माण को लेकर

अनावश्यक हो-हल्ला कर रहे हैं। उनके पास विकास के नाम पर कहने को कुछ नहीं है। उन्होंने कहा कि पतलीकूहल में हंस फांउण्डेशन के सहयोग से इस बहु-विशेषज्ञ अस्पताल का निर्माण किया जाएगा जो क्षेत्र वासियों के लिये बहुत बड़ी उपचार सुविधा लेकर आएगा। इस अस्पताल में गरीब लोगों का निःशुल्क उपचार किया जाएगा। क्षेत्र के लोग इस घोषणा के बाद अस्पताल के जल्द निर्माण के लिये आग्रह कर रहे हैं। उ

न्होंने कहा कि कोरोना काल में भाजपा पार्टी तथा ट्रस्ट की ओर से हजारों जरूरतमंद परिवारों को मुफ्त राशन वितरित किया गया। मास्क बनाने के लिये महिला मण्डलों को 25 हजार मीटर कपड़ा प्रदान करके गांवों में मुफ्त मास्क वितरित किये गये। सेनेटाईजर और साबुन तक बांटे गए। उन्होंने कहा संकट के इस दौर में कांग्रेस के लोग कहीं दिखाई नहीं दिये और जनता इस बात को नहीं भूलेगी।
शिक्षा मंत्री ने कहा कि राम नवमी मेला धार्मिक श्रद्धा से जुड़ा है जिसमें मां दुर्गा की पूजा अर्चना करने के लिये क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोग आते हैं। उन्होंने कहा कि मेले में आयोजकों द्वारा अनेक गतिविधियों का आयोजन जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम भी शामिल हैं, मेले की शोभा में चार चांद लगाते हैं। उन्होंने कहा कि मेले और त्यौहार हमारी समृद्ध परम्पराओं को जीवित रखने में मददगार होते हैं। हमें भावी पीढ़ियों को अपनी प्राचीन संस्कृति, मूल्यों तथा संस्कारों के बारे में सजग बनाना चाहिए। 

                इससे पूर्व, गोविंद ठाकुर ने मनाली में लोगों की समस्याएं भी सुनी। इस दौरान विधानसभा क्षेत्र के अनेक प्रतिनिधिमण्डल तथा पंचायती राज संस्थानों के चुने हुए प्रतिनिधि मंत्री से मिले और स्थानीय समस्याओं के बारे में अवगत करवाया। मंत्री ने कहा कि वह हर समय लोगों के लिये उपलब्ध रहते हैं और प्रत्येक व्यक्ति की समस्या का समाधान उनकी प्राथमिकता है।  
                     हलाण-दो की प्रधान सीमा देवी ने स्वागत किया तथा क्षेत्र की मांगे मंत्री के समक्ष रखी। आशिया युवक मण्डल के प्रधान संजय ठाकुर ने मंत्री को सम्मानित किया।
मण्डलाध्यक्ष दुर्गा सिंह ठाकुर, महामंत्री देवेन्द्र ठाकुर, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बाल मुकुंद राणा, कोषाध्यक्ष राजेन्द्र बोद्ध, उप प्रधान चेत राम व गायत्री, पंचायत समिति सदस्य शीतल शालू के अलावा मोहन कपूर, राम सिंह राणा व बड़ी संख्या में स्थानीय जनता इस अवसर पर उपस्थित थी।

Neha Sharma

Recent Posts

International Dusshera: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का किया शुभारंभ

भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…

1 week ago

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

2 weeks ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

3 weeks ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

3 weeks ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

3 weeks ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

3 weeks ago