Vikramaditya Singh inspected the Bhootnath bridge.
लोक निर्माण तथा युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ आज कुल्लू स्थित भूतनाथ पुल का निरीक्षण किया।उन्होंने लोक निर्माण विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को कंसल्टेंट एजेंसी के साथ 4 फरवरी को बैठक करने के निर्देश दिये।उन्होंने कहा कि यह मामला लंबे समय से लंबित है।इसका हल निकलना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है।
उन्होंने कहा कि इस बारे में इंजीनियर इन चीफ से रिपोर्ट मांगी गई है। इस को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में एक इंक्वायरी भी बिठाई गई थी जिसकी रिपोर्ट भी मांगी गई ।जिससे यह पता चल सके कि किन कारणों से यह सब हुआ है।यदि कोई कमी पाई जाती है तो सम्बधित ठेकेदार के खिलाफ कार्यवाही भी अमल में लाई जाएगी।ताकि भविष्य मे ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। https://www.tatkalsamachar.com/solan-republic-day-2/ उन्होंने कहा कि सरकार की सर्वप्रथम प्राथमिकता इस पुल पर वाहनों की आवाजाही सुनिश्चित बनाना है ताकि यहां लगने वाले ट्रैफिक जाम से लोगों को निजात मिल सके ।
इससे पूर्व लोक निर्माण एवं युवा सेवा एवं खेल मंत्री विक्रमादित्य ने कुल्लू स्थित निर्माणधीन बहुउद्देशीय भवन, वेयर हाउस व इंडोर स्टेडियम का भी निरीक्षण किया।
इस दौरान अधीक्षण अभियंता के के शर्मा ,अधिशासी अभियंता विनय हाजरी व अन्य अधिकारी भी उपस्थित है।
देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…
ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…
Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…
प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…
धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले माता श्री…
नगर निगम हमीरपुर द्वारा निरंतर चलाए जा रहे ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के अंतर्गत मंगलवार…