कुलदीप सिंह राठौर ने देश के राष्ट्रीय पर्व पर किसी भी मंत्री द्वारा ध्वजारोहण न करने की निदा.

15 अगस्त कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने देश के राष्ट्रीय पर्व  पर शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान के महत्व को कम करने और इस बार किसी भी मंत्री द्वारा ध्वजारोहण न करने की निदा करते हुए कहा है कि भाजपा सरकार प्रदेश में चुनावी मोड़ में है।

चुनावी लाभ के लिए भाजपा सरकार ने प्रदेश की राजधानी शिमला के ऐतिहासिक महत्व की पूरी तरह उपेक्षा की है।

राठौर ने आज यहां कहा की प्रदेश की राजधानी शिमला में यह पर्व हर साल बड़े हर्षोल्लास के साथ किसी भी वरिष्ठ मंत्री की उपस्थिति में परेड के साथ ध्वजारोहण किया जाता था, पर इस बार केवल औपचारिक रस्म अदा कर रिज मैदान के ऐतिहासिक महत्व को कम किया गया है।उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा ही राजनैतिक महत्वाकांक्षा के चलते लोगों की भावना के साथ खिलवाड़ करती रही है।

इतिहास को बदलना और इसके महत्व से छेड़छाड़ करना इसकी आदत बन गई है।

Neha Sharma

Recent Posts

Mandi News:सिविल सेवाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए उपायुक्त अपूर्व देवगन की अध्यक्षता में कार्यशाला आयोजित

जिला प्रशासन मंडी द्वारा सिविल सेवाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए “भविष्य सेतु”…

10 hours ago

Bilaspur News:कहलूर लोकोत्सव-2026 का हुआ भव्य आगाज़, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेला-2026 के अवसर पर आज तीन दिवसीय कहलूर लोकोत्सव शुरू हुआ। उपायुक्त…

10 hours ago

Kinnaur News:शिपकिला में ‌‌ सीमा पार व्यापार जून 1, 2026 से आरंभ होगा

डॉ. अमित कुमार शर्मा की अध्यक्षता में आज जिला किन्नौर के रिकांग पिओ स्थित उपायुक्त…

11 hours ago

Hamirpur News:विकास कार्यों के निरीक्षण के लिए बिझड़ी के गांवों में पहुंचीं डीसी गंधर्वा राठौड़

उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने बुधवार को विकास खंड बिझड़ी के कई गांवों का दौरा करके…

11 hours ago

Himachal Pradesh: मुख्यमंत्री ने कहा चुनौतियों के बावजूद शिक्षा और स्वास्थ्य बजट में नहीं होगी कोई कटौती

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज यहां उच्च शिक्षा में सुधारों पर आयोजित एक…

19 hours ago