कोविड वैक्सीन लगाने का जिला स्तर पर तीन स्थानों पर हुआ पूर्वाभ्यास

पूर्वाभ्यास का डीसी राघव शर्मा ने क्षेत्रीय अस्पताल ऊना तथा नंदा अस्पताल में किया निरीक्षणऊना (8 जनवरी)- कोरोना वैक्सीन का ड्राई रन आज जिला स्तर पर तीन स्थानों पर आयोजित किया गया। क्षेत्रीय अस्पताल ऊना, नंदा अस्पताल व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (बाल) ऊना में वैक्सीन लगाने का पूर्वाभ्यास किया गया है। उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने क्षेत्रीय अस्पताल व नंदा अस्पताल जाकर ड्राई रन का निरीक्षण किया। पूर्वाभ्यास के संबंध में राघव शर्मा ने बताया कि पहले चरण में लगभग 5400 फ्रंटलाइन वर्कर्स को कोविड वैक्सीन लगाए जाएंगे। इसी की तैयारियों पर आज ड्राई रन का आयोजन किया गया है

????????????????????????????????????

कोविड वैक्सीन लगाने का कार्य पोर्टल के माध्यम से होगा। लाभार्थी को एसएमएस भेजा जाएगा और जिसे एसएमएस आएगा, केवल उसी व्यक्ति को टीका लगाया जाएगा। केंद्र पर सबसे पहले व्यक्ति की फोटो आईडी की जांच की जाएगी और उसे सैनिटाइज करने के उपरांत बाईं बाजू पर कोविड वैक्सीन दी जाएगी। टीका लगने के बाद व्यक्ति को 30 मिनट के लिए निगरानी में रखा जाएगा तथा उसके बाद ही उसे घर जाने की अनुमति दी जाएगी। जिलाधीश ने बताया कि इसी माह कोविड वैक्सीन के आने की उम्मीद है तथा उसके बाद वैक्सीनेशन शुरू की जाएगी। जिला ऊना में 40 स्थानों पर कोविड वैक्सीन लगाए जाएंगे और प्रत्येक स्थल पर 100-100 लाभार्थियों को कोरोना के इंजेक्शन लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग ने टीके लगाने की पूरी तैयारी कर ली है और इसके लिए लगभग 1200 अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रथम चरण का प्रशिक्षण दिया जा चुका है। 

Recent Posts

Hamirpur News:खेलों से बच्चों में विकसित होते हैं कई गुण : कुलदीप सिंह पठानिया

 तीन दिवसीय 27वीं राज्य स्तरीय बहुतकनीकी एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता वीरवार को यहां राजकीय बहुतकनीकी…

2 days ago

Hamirpur News:बहुतकनीकी कॉलेजों में भरे जाएंगे शिक्षकों के 60 पद

नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने…

3 days ago

Hamirpur News:उपायुक्त ने की नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित प्रोजेक्टों की समीक्षा

उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित बड़ी विकासात्मक परियोजनाओं से संबंधित…

3 days ago

Mandi News:नशे के खिलाफ सख्ती जारी, शिक्षण संस्थानों के आसपास विशेष निगरानी के निर्देश

जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (NCORD) की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार…

4 days ago

Mandi News:मंडी में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा हिमाचल दिवस समारोह

हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…

5 days ago

Kangra News:उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने तिब्बती गरू दलाई लामा से की भेंट

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…

5 days ago