कोविड-19 टीकाकरण के लिए गठित जिला कार्यबल की बैठक आयोजित

कोविड-19 टीकाकरण के लिए गठित जिला कार्यबल की बैठक उपायुक्त सोलन केसी चमन की अध्यक्षता में आयोजित की गई। 
केसी चमन ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कोविड-19 टीकाकरण अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए आपसी समन्वय स्थापित करें। उन्होंने कहा कि जिला के सभी खण्डों में टीकाकरण के लिए इस प्रकार से केन्द्र स्थापित किए जाएंगे कि प्रदेश और केन्द्र सरकार के निर्देश पर टीकाकरण के कार्य को पूर्ण किया जा सके। उन्होंने कहा कि टीकाकरण पंजीकरण के आधार पर किया जाएगा। 
उन्होंने सभी उमण्डलाधिकारी तथा खण्ड विकास अधिकारियांे को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में टीकाकरण के लिए स्थान चिन्हित करें तथा इन स्थलों पर सेनिटाइजेशन तथा सोशल डिस्टेन्सिग नियमों को पालन सुनिश्चित करवाया जाए। उन्होंने कहा कि एक सप्ताह उपरान्त इस सम्बन्ध में समीक्षा की जाएगी। 
उन्होंने कहा कि कोविड-19 टीकाकरण अभियान की सफलता के लिए उपमण्डल स्तर पर कार्यबल गठित किए जाएंगे। यह कार्यबल मानक परिचालन प्रक्रिया के अनुसार टीकाकरण स्थल निर्धारित कर टीकाकरण कार्य को सुनिश्चित बनाएंगे। 
उन्होंने कहा कि टीकाकरण अभियान के प्रथम चरण में स्वास्थ्य कर्मियों, द्वितीय चरण में कोरोना योद्धाओं तथा तृतीय चरण में 50 वर्ष से अधिक आयु के लोगों तथा गैर संक्रामक रोगों से पीड़ित व्यक्तियों को टीका लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि टीकाकरण अभियान को सफल और प्रभावी बनाने के लिए खंड चिकित्सा अधिकारियों, स्वास्थ्य पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण प्रदान किया जा चुका है। इसके अलावा भविष्य में खंड स्तर पर भी इस संदर्भ में प्रशिक्षण उपलब्ध करवाया जाएगा।
बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. राजन उप्पल ने कहा कि जिले के 05 चिकित्सा खंडों के तहत 21 कोल्ड चेन की सुविधा उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए खण्ड स्तर पर चिकित्सा अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित किया जा रहा है। 
बैठक में उपमण्डलाधिकारी सोलन अजय यादव, चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. एनके गुप्ता, डाॅ. राजेश तथा डाॅ. लोकेश सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।.0.

Recent Posts

Hamirpur News:खेलों से बच्चों में विकसित होते हैं कई गुण : कुलदीप सिंह पठानिया

 तीन दिवसीय 27वीं राज्य स्तरीय बहुतकनीकी एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता वीरवार को यहां राजकीय बहुतकनीकी…

1 day ago

Hamirpur News:बहुतकनीकी कॉलेजों में भरे जाएंगे शिक्षकों के 60 पद

नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने…

3 days ago

Hamirpur News:उपायुक्त ने की नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित प्रोजेक्टों की समीक्षा

उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित बड़ी विकासात्मक परियोजनाओं से संबंधित…

3 days ago

Mandi News:नशे के खिलाफ सख्ती जारी, शिक्षण संस्थानों के आसपास विशेष निगरानी के निर्देश

जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (NCORD) की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार…

4 days ago

Mandi News:मंडी में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा हिमाचल दिवस समारोह

हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…

4 days ago

Kangra News:उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने तिब्बती गरू दलाई लामा से की भेंट

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…

4 days ago