कोविड-19 टीकाकरण के लिए जिला टाॅस्क फोर्स समिति की बैठक आयोजित

बिलासपुर 4 जनवरी:- कोविड-19 टीकाकरण के लिए जिला टाॅस्क फोर्स समिति की बैठक उपायुक्त रोहित जम्वाल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त ने अधिकारियों को कोविड-19 टीकाकरण के सफल क्रियान्वयन के लिए आपसी समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिला में ब्लाॅक स्तर पर टीकाकरण सैशन साईट स्थापित किए जाएंगे ताकि सरकार के दिशा निर्देशों के अनुसार टीकाकरण के कार्य को सफलतापूर्वक पूरा किया जा सके। 
उन्होंने बताया कि टीकाकरण पंजीकरण के आधार पर किया जाएगा। उन्होंने बताया कि टीकाकरण सैशन साईट पर कोविड-19 के दिशा निर्देशों जिसमें सैनीटाईजेशन, उचित सामाजिक दूरी इत्यादि का पालन सुनिश्चित करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि कोविड-19 टीकाकरण के लिए उपमण्डल स्तर पर भी टास्क फोर्स समिति का गठन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि जिला में कोविड-19 टीकाकरण को सफल और प्रभावी बनाने के लिए 145 हेल्थ वर्कस को प्रशिक्षित किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त इस सन्दर्भ में अन्य स्वास्थ्य कर्मियों को भी टीकाकरण के लिए प्रशिक्षण उपलब्ध करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि कोविड-19 का तीन चरणों में टीकाकरण किया जाएगा। जिला में प्रथम चरण में 3258 स्वास्थ्य विभाग तथा आंगनवाडी के फ्रंट लाईन वर्कर का टीकाकरण किया जाएगा। द्वितीय चरण में पुलिस और अन्य विभागों के फ्रंट लाईन वर्कर का टीकाकरण किया जाएगा। 
इस अवसर पर सीएमओ डाॅ. प्रकाश दडोच, एमओएच डाॅ. परविन्द्र, क्षेत्रीय अस्पताल चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. नरेन्द्र कुमार भारद्वाज, एसडीएम सदर रामेश्वर दास, एसडीएम घुमारवीं शशिपाल, एसडीएम झण्डूता विकास शर्मा, तहसीलदार श्री नैना देवी जी स्थित स्वारघाट हुसन चंद, समस्त खण्ड चिकित्सा अधिकारी, पंचायत अधिकारी शशिबाला के अतिरिक्त सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। 

Recent Posts

Hamirpur News:खेलों से बच्चों में विकसित होते हैं कई गुण : कुलदीप सिंह पठानिया

 तीन दिवसीय 27वीं राज्य स्तरीय बहुतकनीकी एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता वीरवार को यहां राजकीय बहुतकनीकी…

1 day ago

Hamirpur News:बहुतकनीकी कॉलेजों में भरे जाएंगे शिक्षकों के 60 पद

नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने…

3 days ago

Hamirpur News:उपायुक्त ने की नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित प्रोजेक्टों की समीक्षा

उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित बड़ी विकासात्मक परियोजनाओं से संबंधित…

3 days ago

Mandi News:नशे के खिलाफ सख्ती जारी, शिक्षण संस्थानों के आसपास विशेष निगरानी के निर्देश

जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (NCORD) की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार…

4 days ago

Mandi News:मंडी में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा हिमाचल दिवस समारोह

हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…

4 days ago

Kangra News:उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने तिब्बती गरू दलाई लामा से की भेंट

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…

4 days ago