किसान सम्मान निधि योजना में अपात्र व्यक्तियों से 19.34 लाख की वसूली

ऊना 5 जनवरी – जिला ऊना में संचालित की जा रही विभिन्न योजनाओं के संदर्भ में आज उपायुक्त राघव शर्मा की अध्यक्षता में एक बैठक हुई जिसमें इसी उद्योग, मन्दिर प्रशासन, राजस्व व स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं की समीक्षा की गई। बैठक में उपायुक्त राघव शर्मा ने कहा कि किसान सम्मान निधि योजना के अन्तर्गत जिला में अब तक विभिन्न अपात्र किसानों से 19 लाख 34 हजार रूपये की राशि वसूल की गई है। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत जिला ऊना में 77 साधारण अपात्र किसानों से अब तक एक लाख 6 हजार रूपये की राशि वसूल की गई है जबकि आयकर दाता अपात्र किसानों से 18 लाख 28 हजार रूपये की राशि वसूल की गई है। उन्होंने कहा कि सभी अपात्र व्यक्तियों से धनराशि वापल लेने की प्रक्रिया जारी है।जिलाधीश ऊना राघव शर्मा ने कहा कि दिसम्बर माह से अब तक राजस्व विभाग में प्राप्त कुल 14386 आवेदनों में से 13079 आवेदन अनुमोदित किए गए, जबकि 285 निरस्त किए गए हैं। उन्होंने जिला में विभिन्न विकास परियोजनाओं के निर्माण से संबन्धित भूमि-हस्तांतरण संबन्धित मामलों को शीघ्र निपटाने के निर्देश दिए। हिम सुरक्षा अभियान के तहत जांच में 31 कोरोना व 81 क्षय रोगी डीसी ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से संचालित हिम सुरक्षा अभियान के तहत जिला में अब तक 5 लाख 32 हजार 409 लोगों की जांच की गई। अभियान के दौरान 1474 लोगों के टैस्ट किये गये जिनमं से 31 पॉजीटिव पाए गए। जबकि क्षय रोगियों के 81 मामले पॉजीटिव पाए गए। इसके अतिरिक्त कुष्ठ रोग संभावित व्यक्तियों के 83 टैस्ट किये गये, जिनमें कोई भी मामला सामने नहीं आया है। उपायुक्त कहा कि सर्दियों में कोरोना संक्रमण के बढ़ने की आशंका जताई जा रही थी लेकिन जिला में संक्रमितों की संख्या में कमी नजर आ रही है, जो संतोषजनक है। चिंतपूर्णी मन्दिर में लंगर सुविधा बहाल होगी उपायुक्त ने मन्दिर अधिकारी चिंतपूर्णी को निर्देश दिए कि कोविड दिशा-निर्देशों की अनुपालना सुनिश्चित करते हुए चिंतपूर्णी मंदिर परिसर में लंगर सेवा आरंभ कर दी जाए। उन्होंने कहा कि लंगर सेवा प्रदत्त कर्मियों को मास्क शील्ड व ग्लब्ज़ इत्यादि उपलब्ध करवाए जाएं। इसके अलवा लंगर में आने वाले श्रद्धालुओं की स्क्रीनिंग भी सुनिश्चित बनाई जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि मन्दिर न्यास द्वारा निर्मित पार्किंग सुविधा का सदुपयोग सुनिश्चित किया जाए तथा मुख्य मार्ग पर अनावश्यक रूप से बने पार्किंग स्थलों को नो पार्किंग जोन बनाया जाए।बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त डॉ अमित कुमार, महाप्रबन्धक उद्योग अंशुल धीमान, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रमन शर्मा, जिला राजस्व अधिकारी जोगिन्द्र पटियाल, मन्दिर अधिकारी अभिषेक भास्कर शामिल हुए।–0–

backup_0dff07

Share
Published by
backup_0dff07

Recent Posts

Himachal News: 80वां स्वतंत्रता दिवस: स्वतंत्रता के गौरव से विकसित भारत के संकल्प तक

विजय कुमार सूद जी ने दी समस्त देशवासियों को 15 अगस्त 2026 की हार्दिक बधाई…

6 days ago

Shimla News: मुख्यमंत्री ने एचपीयू के शोधार्थियों और नादौन के विद्यार्थियों के साथ संवाद किया

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज यहां अपने आधिकारिक आवास ‘ओक ओवर’ में नादौन…

2 weeks ago

BJP: सुक्खू का गवर्नेंस मॉडल केवल ‘तालाबंदी’ पर आधारित : जयराम ठाकुर

शिमला ग्रामीण में आयोजित नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के कार्यक्रम में बोले पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष,…

2 weeks ago

Himachal News: लोक निर्माण मंत्री ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से भेंट की

लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क…

2 weeks ago

Shimla News: राज्य सरकार ने मेडिकल कॉलेजों में 259 सहायक स्टाफ नर्सों की भर्ती की

राज्य सरकार ने प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में…

2 weeks ago

Himachal University: प्रदेश के विश्वविद्यालय में फीस बढ़ने से छात्र और अभिभावक परेशान, वापस ले सरकार :

शिमला से जारी बयान में पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि…

3 weeks ago