Kinour News : सिंह नेगीकिन्नौर जिला के पूह उपमंडल के रिब्बा गांव का किया दौरा

रिब्बा गांव में बाढ़ से हुए नुकसान का आंकलन कर उचित कार्यवाही करें संबंधित अधिकारी – जगत सिंह नेगी जिला के पूह उपमंडल के रिब्बा गांव का किया दौरा प्रभावित परिवारों के बागीचों से गाद निकालने में पंचायतवासियों के सहयोग का किया आग्रह राजस्व विभाग को प्रभावित परिवारों को तबादले में भूमि प्रदान करने की संभावनाओं को खोजने के दिए निर्देश राजस्व, बागवानी एवम जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने गत सांय जिला किन्नौर के पूह उपमंडल के तहत रिब्बा गांव में बाढ़ के कारण हुए नुकसान का जायज़ा लिया।

बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने बागवानी विभाग के अधिकारियों को लोगों के नुकसान का आंकलन तैयार कर उचित कार्यवाही करने के निर्देश दिए। रिब्बा गांव में 1868 फलों के पेड़ों को गाद से नुकसान हुआ है, जबकि 487 को बाढ़ के कारण पूर्ण क्षति हुई है।

उन्होंने रिब्बा पंचायत के लोगों को एकजुट हो कर प्रभावित परिवारों के बागीचों में पेड़ों से गाद निकालकर पेड़ों को बचाने को कहा। उन्होंने कहा की क्षतिग्रस्त भूमि में मनरेगा के तहत भूमि सुधार का कार्य भी किया जाएगा।

उन्होंने राजस्व विभाग के अधिकारियों को प्रभावित परिवारों को तबादले में https://www.tatkalsamachar.com/solan-news-cm-sukhu/प्रदान करने की संभावनाओं को खोजने के निर्देश दिए। उन्होंने असुरक्षित घरों से परिवारों को सुरक्षित आश्रय प्रदान करने के भी निर्देश दिए।

रिब्बा में 6-86-77 हेक्टेयर क्षेत्र मलबे से प्रभावित हुआ है और 05 घरों को आंशिक नुकसान हुआ है। इसके अतिरिक्त, उन्होंने राजस्व अधिकारियों से लिप्पा में बाढ़ से हुए  नुकसान की समीक्षा की, जहां पर  2-34-37 हेक्टेयर क्षेत्र मलबे से प्रभावित हुआ है।

उपायुक्त किन्नौर तोरुल रवीश, पुलिस अधीक्षक विवेक चहल, जिलाhttps://youtu.be/UeXBp2o0gaA मुख्यालय के समस्त अधिकारी व स्थानीय पंचायती राज के प्रतिनिधि मंडल भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

backup_0dff07

Recent Posts

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

5 days ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

5 days ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

6 days ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

7 days ago

Una News: माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव को लेकर बैठक आयोजित, 22 से 24 नवम्बर तक होगा भव्य आयोजन

धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले माता श्री…

1 week ago

Hamirpur News : हमीरपुर शहर की स्वच्छता हर नागरिक की जिम्मेदारी : राकेश शर्मा

नगर निगम हमीरपुर द्वारा निरंतर चलाए जा रहे ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के अंतर्गत मंगलवार…

1 week ago