Kinnour : सूरत नेगी ने आज कल्पा अनुमंडल अंतर्गत सड़क के उन्नयन कार्य का निरीक्षण किया

हिमाचल प्रदेश वन विकास निगम के उपाध्यक्ष सूरत नेगी ने आज कल्पा उपमण्डल के तहत कुटू-दूनी कंडे के लिए निर्मित सड़क के अपग्रेडेशन कार्य का निरीक्षण किया तथा लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़क के बेयरिंग व टाईरिंग का कार्य शीघ्र पूर्ण करें। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जयराम सरकार बनते ही इस रास्ते को चैड़ा करने को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई ताकि लोगों के वाहन कंडों तक पहंुच सकंे। उन्होंने कहा कि जहां इस मार्ग को चैड़ा किया जा रहा है वहीं 2 कि.मी सड़क की टाईरिंग करने को भी बजट का प्रावधान किया गया है।
उन्होंने कहा कि जनजातीय उपयोजना के तहत इस सड़क के अपग्रेडेशन के लिए 20 लाख रुपये की राशि जारी की गई है। उन्होंने कहा कि इस सड़क की बेयरिंग व टाईरिंग हो जाने से क्षेत्र की दूनी, युवारंगी, कोठी व खवांगी पंचायतों सहित क्षेत्र की 9 पंचायतों के लोग लाभान्वित होंगंे तथा उन्हें अपनी नकदी फसलों को मंडी तक पहुंचाने में और बेहतरीन सुविधाएं प्राप्त होंगी। साथ ही सड़क निर्माण से पर्यटन गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार Kinnour  जिले के दूर-दराज कंडो को मूलभूत सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रयासरत है तथा जिले के अनेक कंडो को सड़क व बिजली सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए जनजातीय उपयोजना के तहत धनराशि प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा किन्नौर जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से विभिन्न योजनाओं के तहत गत 4 वर्षों के दौरान 19 करोड़ रुपये की राशि जारी की गई है ताकि सभी ग्राम पंचायतों में लोगों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।
उन्होंने कहा कि इस वित्त वर्ष के दौरान विभिन्न योजनाओं के तहत जिले की ग्राम पंचायतों के लिए 2 करोड़ 30 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। इससे जिले की ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों को और गति प्राप्त होगी।
इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य सरिता कुसान, जिला भाजपा महामंत्री यशवंत सिंह, पंचायत समिति कल्पा के अध्यक्ष गंगा राम, लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियन्ता दिनेश सेन, ग्राम पंचायत प्रधान कल्पा सरिता, उपप्रधान राजेश कुमार, शुदारंग पंचायत के प्रधान दलीप, खवांगी पंचायत की प्रधान सत्या कुमारी, कोठी पंचायत के प्रधान ओम प्रकाश सहित अन्य उपस्थित थे।

backup_0dff07

Recent Posts

International Dusshera: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का किया शुभारंभ

भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…

1 week ago

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

1 week ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

2 weeks ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

3 weeks ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

3 weeks ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

3 weeks ago