Kinnour News: प्रदेश सरकार अपनी गांरटियों को पूरा करने की और अग्रसर – जगत सिंह नेगी

राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री ने आज किन्नौर जिला के रिकांग पिओ स्थित पुलिस लाईन में 02 करोड़ 16 लाख रुपये की लागत से निर्मित एन.जी.ओ मैस का लोकार्पण किया। इसके अलावा उन्होंने 07 करोड़ 10 लाख रुपये की राशि से निर्मित होने वाले प्रशासन ब्लॉक तथा मिनी स्टेडियम रिकांग पिओ में 01 करोड़ 60 लाख रुपये की राशि से बनने वाली पार्किंग तथा सुलभ शौचालय का शिलान्यास किया।


राजस्व मंत्री ने इससे पूर्व जिला के रिकांग पिओ में 05 करोड़ 65 लाख रुपये की राशि से निर्मित होने वाले जिला पंचायत संसाधन केंद्र का शिलान्यास किया। इस अवसर पर अध्यक्ष जिला परिषद किन्नौर ने सभी जिला परिषद सदस्यों की और से मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 01 लाख 04 हजार 400 रुपये का चैक राजस्व मंत्री को भेंट किया।  
बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने इस अवसर पर कहा https://www.youtube.com/watch?v=X9g99eQfXzM कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार सम्पूर्ण प्रदेश सहित जनजातीय जिलों का विकास सुनिश्चित कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार अपनी गांरटियों को पूरा करने के लिए तत्पर है तथा इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना के तहत महिलाओं को हर माह 1500 रुपये देने की गांरटी को भी प्रदेश सरकार द्वारा पूर्ण किया गया है जिसके तहत जनजातीय जिला किन्नौर में 309 महिलाओं को 01 अप्रैल से 30 जून, 2024 तक 4500 रुपये उनके बैंक खातों मे जमा कर दिए गए हैं।


कैबिनेट मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार जनजातीय जिलों के निर्धन एवं उपेक्षित वर्गों की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत है तथा इसके तहत भूमिहीन लोगों को भूमि का अधिकार प्रदान करने के लिए वन अधिकार अधिनियम-2006 तथा नौ-तोड़ के तहत भूमि शीघ्र प्रदान की जाएगी। उन्होंने बताया कि अधिकारियों को एफ.आर.ए व नौ-तोड़ की बारीकियों व पहलुओं से अवगत करवा दिया गया हैhttps://tatkalsamachar.com/chief-minister-state/ ताकि शीघ्र उपेक्षित वर्गों को इसका लाभ प्राप्त हो सके।
इस अवसर पर उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा, पुलिस अधिक्षक सृष्टि पांडे, जिला परिषद अध्यक्ष निहाल चारस, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सोनम नेगी, उपमण्डलाधिकारी कल्पा डॉ. मेजर शशांक गुप्ता, जिला परिषद के अन्य सदस्यों सहित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
.0.

Neha Sharma

Recent Posts

Mandi News:मंडी में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा हिमाचल दिवस समारोह

हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…

7 hours ago

Kangra News:उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने तिब्बती गरू दलाई लामा से की भेंट

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…

8 hours ago

Kangra News:4.80 करोड़ से बनी मकरोटी-भैरों सड़क से हजारों लोगों को मिलेगा लाभ, शीघ्र मिलेगी बस सुविधा : केवल सिंह पठानिया

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई रफ्तार देते हुए विधायक एवं उपमुख्य सचेतक…

8 hours ago

Shimla News:जीओसी-इन-सी, आरट्रेक ने राज्यपाल से की भेंट

जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ (जीओसी-इन-सी), आर्मी ट्रेनिंग कमांड (आरट्रेक) लेफ्टिनेंट जनरल देवेन्द्र शर्मा ने आज लोक…

12 hours ago

Shimla News:असम में भाजपा सरकार के इरादे इस बार सफल नहीं होंगेः ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू

असम की राजधानी गुवाहाटी स्थित राजीव भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्यमंत्री ठाकुर…

14 hours ago

Hamirpur News:एसआईआर की प्रक्रिया को गहनता के साथ समझें बीएलओ और पर्यवेक्षकनादौन में दो दिवसीय प्रशिक्षण

 विधानसभा क्षेत्र 40-नादौन की मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की विभिन्न प्रक्रियाओं से…

15 hours ago