Kinnaur : ग्राहकों को दी गई बैंकिंग नियमों एवं साईबर सुरक्षा की जानकारी

भारतीय रिजर्व बैंक व एच.डी.एफ.सी बैंक रिकांग पिओ के संयुक्त तत्वाधान में आज किन्नौर जिला के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान रिकांग पिओ में ग्राहक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया जिसमें ग्राहकों, उपस्थित लोगों व आई.टी.आई के छात्र/छात्राओं को बैंकों द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं व कार्यक्रमों के बारे में बताया गया व साथ ही ग्राहकों के साथ होने वाली धोखाधड़ी से बचाव बारे भी जानकारी प्रदान की गई।
इस अवसर पर एच.डी.एफ.सी बैंक के शाखा प्रबंधक अनुपम भारद्वाज ने बताया कि भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा 01 नवम्बर से 30 नवम्बर, 2022 तक समूचे देश व प्रदेश सहित किन्नौर जिला में भी ग्राहक जागरूकता शिवरों का आयोजन किया जा रहा है https://www.tatkalsamachar.com/himachal-pradesh-governor-dharamshala/ जिसके तहत आज इस शिविर के माध्यम से जिले के लोगों को बैंक वित्तीय साक्षरता प्रदान करने के साथ-साथ साईबर धोखाधड़ी से सावधानी व बचाव बारे जानकारी प्रदान की गई। इसके अलावा लोगों को डिजिटल उत्पादों के बारे में भी बताया गया।
उन्होंने बताया कि इस जागरूकता शिविर का उद्देश्य लोगों को सुरक्षित बैंकिंग प्रणाली, वित्तीय अधिकार शिकायत व निवारण के साधनों के साथ-साथ बैंकों द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं व जन-कल्याणकारी नीतियों से अवगत करवाना है ताकि सभी पात्र व्यक्ति इन योजनाओं का लाभ उठा सकें।
इस अवसर पर जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक कार्यालय के अधिकारी, एच.डी.एफ.सी बैंक के अधिकारियों व कर्मचारियों सहित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान रिकांग पिओ के शिक्षक व छात्र उपस्थित रहे।

Recent Posts

Himachal Pradesh News:दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले जयराम ठाकुर

मीडिया से बातचीत में राज्य की आर्थिक स्थिति को बताया 'वित्तीय आपातकाल' अनाथ और विधवा…

1 week ago

Shimla News: आरट्रैक अलंकरण समारोह 2026 शिमला में आयोजित

आर्मी ट्रेनिंग कमांड (आरट्रैक) के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल देवेंद्र शर्मा, पीवीएसएम, एवीएसएम, एसएम…

1 week ago

Chamba News: जिले में व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति सुचारू :- मुकेश रेपसवाल

उपायुक्त चम्बा मुकेश रेपसवाल ने कहा कि जिले में व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों (19 केजी) की…

1 week ago

Himachal Pradesh News: जेपी यूनिवर्सिटी ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के कुलपति ने राज्यपाल से भेेंट की

जेपी यूनिवर्सिटी ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, सोलन के कुलपति प्रो. राजेंद्र कुमार शर्मा ने आज लोक…

1 week ago

Himachal Pradesh News: सुक्खू सरकार का बजट प्रदेश को गुमराह करने वाला झूठ का पुलिंदा : जयराम ठाकुर

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष बोले, दो सालों में प्रमुख विभागों के बजट में हुई…

1 week ago

Himachal Pradesh News: राष्ट्रीय एकता और अखंडता की भावना को मजबूत कर रहा ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ अभियानः राज्यपाल

ज्यपाल कविन्द्र गुप्ता से आज लोक भवन में हिमाचल प्रदेश की यात्रा पर ओडिशा से…

1 week ago