Nikhil Aggarwal made people aware about Kovid rules in Panchayat Kothi, Kalpa, Pangi.
कोविड महामारी के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए इन दिनों किन्नौर जिला में जिला विधिक सेवाएं एवं प्राधिकरण के सचिव एवं सीनियर सिविल जज-कम-ए.सी.जी.एम निखिल अग्रवाल ने गत दिनों ग्राम पंचायत कोठी, कल्पा तथा पांगी में लोगों को कोविड नियमों के बारे में जागरूक किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों व पर्यटकों से आग्रह किया कि वे कोविड से संबंधित समय-समय पर जारी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करें।
उन्होंने कहा कि इन नियमों का पालन करने से ही कोविड की संभावित तीसरी लहर को रोका जा सकता है। उन्होंने कहा कि घर से बाहर निकलते समय सही प्रकार से मास्क अवश्य पहनें। भीड़-भाड़ वाले स्थानों में जाने से बचें। बार-बार साबुन से हाथ धोते रहें या हाथ साफ करने के लिए सेनेटाईजर का प्रयोग करें तथा बाजार व भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर आवश्यक दूरी की अनुपालना सुनिश्चित बनाएं।
निखिल अग्रवाल ने कोठी स्थित मंदिर में भी लोगों को कोविड नियमों के बारे में जागरूक किया। इस दौरान वे कोविड के कारण मृतक की बेटी से भी मिले। उन्होंने ग्राम पंचायत कल्पा में जहां दुकानदारों को कोविड नियमों के बारे में बताया वहीं होटलों के औचक निरीक्षण भी किए तथा होटल मालिकों को कोविड नियमों का पालन करने की हिदायत दी। उन्होंने पांगी मंें भी उपस्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया तथा कोविड के कारण मृतक की बच्ची से भी मुलाकात की।
उन्होंने इस दौरान पंचायत वासियों से आग्रह किया कि वे कोरोना नियमों का कड़ाई से पालन करें और अपनी बारी के अनुसार कोविड का टीका अवश्य लगवाएं।
तीन दिवसीय 27वीं राज्य स्तरीय बहुतकनीकी एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता वीरवार को यहां राजकीय बहुतकनीकी…
नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने…
उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित बड़ी विकासात्मक परियोजनाओं से संबंधित…
जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (NCORD) की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार…
हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…
उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…