Categories: Blog

Kinnaur News : किन्नौर जिला में आयोजित स्वच्छता रैली को हरी झंडी दिखाकर स्वच्छता अभियान का किया गया शुभारंभ

सम्पूर्ण देश सहित प्रदेश में आरंभ किए गए स्वच्छता अभियान के तहत आज जनजातीय जिला किन्नौर में सहायक आयुक्त विजय कुमार ने इस अभियान के तहत आयोजित रैली को रामलीला मैदान रिकांग पिओ में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।


इस अवसर पर सहायक आयुक्त विजय कुमार ने बताया कि सम्पूर्ण देश में 17 सितम्बर से 02 अक्तूबर, 2024 तक स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है जिसका विषय ‘स्वभाव स्वछता-संस्कार स्वच्छता’ रखा गया है। उन्होंने बताया कि इस अभियान को आरंभ करने का मुख्य उद्देश्य आम जनता को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना है ताकि जिला किन्नौर को स्वच्छ व सुंदर रखा जा सके। उन्होंने कहा कि जिला के कल्पा, निचार एवं पूह विकास खण्डों सहित पंचायत स्तर पर विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन कर लोगों को ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन बारे जागरूक किया जाएगा।


उन्होंने बताया कि इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग द्वारा साडा के सफाई कर्मचारियों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जाएगा तथा उन्हें स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्रदान की जाएगी। https://tatkalsamachar.com/hamirpur-news-proper-nutrition/ उपायुक्त ने कहा कि उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को भी सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिला के पुलिस, स्वास्थ्य व अन्य विभागों द्वारा आपस में समन्वय स्थापित कर इस अभियान को सफल बनाया जाएगा और जिला के लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाएगा।


आरंभ किए गए स्वच्छता अभियान के तहत रामलीला मैदान से पंजाब नेशनल रिकांग पिओ तक आयोजित रैली में 17वीं वाहिनी आई.टी.बी.पी के जवान, प्रथम वाहिनी गृह रक्षा दल, राजकीय महाविद्यालय रिकांग पिओ के एन.सी.सी व एन.एस.एस के छात्र, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान रिकांग पिओ के विद्यार्थी, ओद्यौगिक प्रशिक्षण संस्थान रिकांग पिओ के विद्यार्थी तथा स्थानीय स्कूलों के छात्र एवं छात्राओं ने भाग लिया व स्थानीय लोगों को स्वछता के प्रति जागरूक किया। https://youtu.be/6wz4Ilmcluo?si=BpTr77tuTUW4YCUf इसके अलावा जिला के सभी विभागों के विभागाध्यक्षों ने अपने-अपने कार्यक्षेत्र में सफाई अभियान चलाया तथा कार्यक्षेत्र को साफ किया।


इस अवसर पर उपमण्डलाधिकारी कल्पा डॉ. मेजर शशांक गुप्ता, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सोनम नेगी, खण्ड विकास अधिकारी पूह अभिषेक बरवाल, डाईट के प्रधानाचार्य कुलदीप नेगी, राजकीय महाविद्यालय रिकांग पिओ के प्रधानाचार्य डॉ. उत्तम चंद चौहान, जिला कल्याण अधिकारी बलबीर ठाकुर सहित जिला विकास अधिकारी कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Neha Sharma

Recent Posts

International Dusshera: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का किया शुभारंभ

भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…

2 hours ago

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

1 day ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

1 week ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

1 week ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

1 week ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

2 weeks ago