Kinnaur News : जिला किन्नौर में निर्धन एवं उपेक्षित वर्गों को भूमि का मालिकाना हक प्रदान करने के लिए प्रदेश सरकार वचनबद्धऽ 12 लाख रुपये की राशि से नवनिर्मित महिला मण्डल भवन शिलिंड का किया उद्घाटन

राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन-शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने ग्रांम पंचायत मूरंग में 12 लाख रुपये की राशि से नवनिर्मित महिला मण्डल भवन शिलिंड का उद्घाटन किया तथा 56 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले सम्पर्क सड़क शिलिंड का भी शिलान्यास किया।
कैबिनेट मंत्री मूरंग में जन सभा को सम्बोधित करते बताया कि काग्रेंस सरकार ने जनजातीय समुदाय के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाओं को शुरू किया है जिससे इन क्षेत्रों के लोगों को लाभ मिल रहा है तथा ग्रामीण अधोसंरचना को बल मिला है।


बागवानी मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार वन अधिकार अधिनियिम-2006 के तहत जनजातीय जिला किन्नौर में निर्धन एवं उपेक्षित वर्गों को भूमि का मालिकाना हक प्रदान करने के लिए वचनबद्ध है तथा इस दिशा में स्थानीय लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इसके अलावा सूचना का अधिकार अधिनियम- 2005, मनरेगा अधिनियम-2005 एवं नौ-तोड़ अधिनियम-1968 भी तत्कालीन कांग्रेस सरकार की देन है जिससे वंचित वर्गों को सशक्त बनाया गया है।

इससे पूर्व राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन-शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मूरंग के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
राजस्व मंत्री ने अपने संबोधन में बताया कि वर्तमान प्रदेश सरकार जनजातीय एवं दुर्गम क्षेत्रों में शिक्षा का आधारभूत ढांचा मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार द्वारा पूरे प्रदेश सहित जनजातीय जिलों में शिक्षा के स्तर को बेहतर एवं विद्यार्थियों को गुणात्मक शिक्षा उपलब्ध करवाने के दृष्टिगत सरकारी विद्यालयों में पहली कक्षा से अंग्रेजी मीडियम में शिक्षा आरंभ कर दी गई है।
जगत सिंह नेगी ने बताया कि किन्नौर में क्लस्टर स्कूल स्थापित किए जाएंगे जहां पर विज्ञान, वाणिज्य तथा सभी सभी प्रकार के विषय उपलब्ध होंगे ताकि विद्यार्थियों को उनके घर-द्वार पर आधुनिक व गुणात्मक शिक्षा उपलब्ध हो सके। उन्होंने बताया कि शिक्षकों के रिक्त पड़े पदों को शीघ्र भरा जाएगा और आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा तथा शिक्षकों को नवीन पाठ्यक्रम के प्रति प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।  
कैबिनेट मंत्री ने इस दौरान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मूरंग के छात्र-छात्राओं विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित किया तथा स्कूल को विभिन्न गतिविधियों के लिए 50 हजार रुपये देने की घोषणा की।


इस दौरान स्कूल के प्रधानाचार्य सुभाष नेगी ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और विद्यालय की विस्तृत वार्षिक रिर्पोट प्रस्तुत की। तथा स्कूल की विभिन्न गतिविधियों से अवगत करवाया।  
इस अवसर पर अतिरिक्त दण्डाधिकारी पूह विनय मोदी, उप-पुलिस अधीक्षक नवीन जालटा, ग्राम पंचायत प्रधान अनूप नेगी, जनजातीय सलाहकार समिति के सदस्य डॉ सूर्या बोरस, महासचिव जिला कांग्रेस कमेटी निर्मल चंद्र नेगी, पूह ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रेम सिंह नेगी, लोक निर्माण विभाग के अधीशाषी अभियन्ता दिनेश सैन, अधीशाषी अभियन्ता विधुत विभाग के टाशी नेगी, उप-निदेशक बागवानी विभाग भूपेन्द्र नेगी, व कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता सहित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Vivek Sood

Recent Posts

International Dusshera: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का किया शुभारंभ

भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…

3 days ago

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

4 days ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

2 weeks ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

2 weeks ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

2 weeks ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

2 weeks ago