Kinnaur News : किन्नौर में बनने जा रहे विश्व के पहले जीयोथर्मल सी.ए स्टारे की आधारशीला रखी

 जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज किन्नौर जिला के टापरी स्थित वन विश्राम गृह के प्रागंण में जिला में विश्व के पहले जीयोथर्मल तकनीक से बनने जा रहे सी.ए स्टोर की आधारशीला रखी। इस दौरान आईसलैंड देश के एम्बेसडर बेनेडिक्ट हॉस्कुलडसन, कॉमर्शयल काउंसलर राहुल चोंगथम, जीयेट्रॉपी के चेयरमैन टोमस ओटो हानसन, कलेरा ग्रूप के सीईओ गुडमुनडूर थोर थोरमोडसन तथा जीयोथर्मल वैज्ञानिक उपस्थित थे।

राजस्व मंत्री ने इस अवसर पर कहा कि इस तकनीक से निर्मित होने वाले सी.ए स्टारे से जिला के बागवानों को सस्ती दरों में भण्डारन की सुविधा उपलब्ध होगी। उन्होंने बताया कि आईसलैंड व हिमाचल सरकार के मध्य समझौता ज्ञापन हस्ताक्षर किया गया जिसके उपरान्त इस सी.ए स्टोर की आधारशीला रखी गई तथा विश्व का पहला जीयोथर्मल तकनीक पर आधारित कोल्ड स्टोर जिला में निर्मित किया जाएगा।

बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के कुशल नेतृत्व में प्रदेश सहित जनजातीय क्षेत्रों के बागवानों की आर्थिकी में बढ़ावा लाने मद्देनजर कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं जिसमें सेब को प्रति रुपये किलो की दर से खरीदना व यूनिवर्सल कार्टन लागू करने के निर्णय शामिल हैं। इसके अलावा किसानों व बागवानों के कल्याण के लिए उन्हें उन्नत किस्म की फसलों के बीज व नवीनतम तकनीक प्रदान की जा रही है ताकि लद्यु एवं सीमान्त किसानों की आय में बढ़ौतरी की जा सके। उन्होंने उपस्थित लोगों से आग्रह किया की वैश्विक स्पर्धा के युग में किसान व बागवान उन्नत व नवीनतम किस्म की फसलें व पौधे रोपित करें ताकि किसानों व बागवानों को उनकी नकदी फसलों के दाम विदेशी आयतीति फसलों से अधिक प्राप्त हो सकें।

कैबिनेट मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि जनजातीय क्षेत्रों के भूमिहीन लोगों के लिए वन अधिकार अधिनियम-2006 के तहत शीघ्र ही भूमि भी उपलब्ध करवाई जाएगी https://tatkalsamachar.com/chamba-news-social-security-public/ ताकि भूमिहीन व्यक्ति को उसकी अपने नाम की जमीन उपलब्ध हो सके। उन्होंने बताया कि वन अधिकार अधिनियम-2006 तत्कालीन मनमोहन सिंह की कांग्रेस सरकार की देन है जिन्होंने इस कानून को लागू किया था। इसके अलावा जनजातीय जिला के उपेक्षित वर्गों के उत्थान एवं विकास के लिए प्रदेश सरकार द्वारा निरंतर कार्य किए जा रहे हैं तथा सभी को मूलभूत सुविधाएं प्रदान करने की दिशा में प्रदेश सरकार अग्रसर है।

आईसलैंड देश के एम्बेसडर बेनेडिक्ट हॉस्कुलडसन ने इस अवसर पर अपने सम्बोधन में कहा कि आईसलैंड के वैज्ञानिक जीयोथर्मल तकनीक का प्रशिक्षण बागवानी विशेषज्ञों को प्रदान करेंगे ताकि इस प्रशिक्षण से बागवान लाभान्वित हो सकें।

राजस्व मंत्री ने आईसलैंड देश के राजदूत के स्वागत में उनका आभार व्यक्त किया तथा उन्हें जनजातीय जिला किन्नौर की समृद्ध संस्कृति से रंगा-रंगा सांस्कृतिक प्रस्तुति के माध्यम से अवगत करवाया।

कैबिनेट मंत्री ने महादेव खेल एवम सांस्कृतिक क्लब पोवारी को सांस्कृतिक प्रस्तुति प्रस्तुत करने के लिए 25 हजार रूपए की राशि तथा आइसलैंड देश के राजदूत बेनेडिक्ट हॉस्कुलडसन ने 15 हजार रूपए की राशि प्रदान की।

इससे पूर्व राजस्व मंत्री ने टापरी स्थित वन विश्राम गृह छोलतू में बने लकड़ी के डिपो का लोकापर्ण किया https://youtu.be/9uQQJPXgSSM?si=vxN7E9B9bgOu1qbh तथा कहा कि इस डिपो के बन जाने से अब क्षेत्र के लोगों के बालन की समस्या समाप्त होगी तथा लोगों को घर-द्वार पर लकड़ी उपलब्ध होगी।

इस अवसर पर उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा, प्रबंध निदेशक एचपीएमसी सुदेश मोक्टा, वनमण्डलाधिकारी अरविंद कुमार, उपमण्डलाधिकारी कल्पा डॉ. मेजर शशांक गुप्ता, अधिशाषी अभियन्ता विद्युत टाशी नेगी, अधिशाषी अभियन्ता जल शक्ति अभिषेक शर्मा, जिला कांग्रेस समिति के अध्यक्ष उमेश नेगी, जिला परिषद सदस्य हितैष नेगी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Neha Sharma

Share
Published by
Neha Sharma

Recent Posts

International Dusshera: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का किया शुभारंभ

भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…

22 hours ago

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

2 days ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

1 week ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

1 week ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

2 weeks ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

2 weeks ago