Blog

Kinnaur News: उपायुक्त किन्नौर ने जिला के थाच में बादल फटने से हुए नुकसान व निगुलसरी में अवरुद्ध हुए मार्ग का निरीक्षण किया

उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा ने आज जिला के निचार उपमंडल की ग्राम पंचायत तराण्डा के थाच नामक स्थान पर गत रात बादल फटने के कारण हुए नुकसान व बहाली कार्य का मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और हालात का जायज़ा लिया। उन्होंने बादल फटने के कारण प्रभावित हुए परिवारों को ढांढस बंधाया और हर संभव सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए

इसके अलावा उन्होंने निगुलसरी में अवरुद्ध हुए राष्ट्रीय उच्च मार्ग के बहाली कार्य का भी निरीक्षण किया और एन.एच के अधिकारियों व श्रमिकों को शीघ्र मार्ग बहाल करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आपदा के इस समय में जनजातीय जिला किन्नौर में भी भारी नुकसान हुआ है, परन्तु प्रदेश सरकार व जिला प्रशासन प्रभावितों को राहत और बाधित हुए मार्गों की बहाली का कार्य पूर्ण निष्ठा और तत्परता के साथ कर रही है। 

इसके उपरांत उपायुक्त ने जिला के पूह उपमंडल की श्यासो ग्राम पंचायत के तहत श्यासो खड्ड में गत दिनों हुए सड़क दुर्घटना में लापता हुए मां व सुपुत्र के तलाश अभियान का दौरा किया और एनडीआरएफ की टीम को तलाश अभियान में और तेजी लाने के निर्देश दिए। 

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अभिषेक शेखर, उपमंडलाधिकारी निचार नारायण सिंह चौहान सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Vivek Sood

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

3 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago