Kinnaur: Awareness campaign about the importance of nutritious diet by Nehru Yuva Kendra
1 सितंबर से 30 सितंबर तक चलाए जा रहे राष्ट्रीय पोषण माह के तहत आज नेहरू युवा केंद्र किन्नौर व वाॅलन्टीयर्ज द्वारा जिले में लोगों को पौष्टिक आहार के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। यह जानकारी आज यहां नेहरू युवा केंद्र की जिला समन्वयक प्रियंका ने दी।
इस दौरान घर-घर जाकर लोगों को स्वस्थ आहार के बारे में बताया गया जिसके तहत पौष्टिक आहार के उपयोग के बारे में नागरिकों को जानकारी दी गई तथा कुपोषण से बचाव बारे भी लोगों को जागरूक किया गया।
उन्होंने बताया कि कोविड-19 महामारी से संबंधित सरकार द्वारा जारी मानक नियमों का पालन सुनिश्चित बनाते हुए यह अभियान पूरे सितम्बर माह मनाया जाएगा जिसके तहत सामुदायिक भागीदारी के माध्यम से हर नागरिक को स्वस्थ आहार के बारे में जागरूक किया जाएगा। इस अभियान में बच्चों और गर्भवती महिलाओं को भोजन को पकाने का सही ढंगे व समय सावधानियां बरतने बारे भी जानकारी दी जाएगी।
उन्होंने बताया कि इस अभियान के प्रथम सप्ताह में आंगनवाड़ी केंद्रों, स्कूलों, पंचायतों एवं सार्वजनिक स्थलों में पोषण वाटिका के रूप में पौधारोपण किया जाएगा। दूसरे सप्ताह में गर्भवती महिलाओं बच्चों और किशोरियों जैसे विभिन्न समूह के लिए आयुष और योग कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस अभियान के तीसरे सप्ताह में सामग्री के साथ आंगनवाड़ी लाभार्थियों को सही आहार की पहचान और उनके लिए पौष्टिक भोजन के वितरण संबंधी अभियान चलाया जाएगा।
तीन दिवसीय 27वीं राज्य स्तरीय बहुतकनीकी एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता वीरवार को यहां राजकीय बहुतकनीकी…
नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने…
उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित बड़ी विकासात्मक परियोजनाओं से संबंधित…
जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (NCORD) की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार…
हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…
उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…