Himachal Pradesh

Kinnaur News :- 23 से 26 जुलाई, 2025 तक जिला की विभिन्न पंचायतों में आयोजित किए जाएंगे बागवानी जागरूकता शिविर

उपनिदेशक उद्यान डॉ. भूपेंद सिंह नेगी ने आज यहां बताया कि जनजातीय जिला किन्नौर की विभिन्न ग्राम पंचायतों में सेब के बागीचों में समय से पहले पतझड़ वह पत्तों में काला धब्बा रोग की रोकथाम के लिए जागरूकता शिविर आयोजित किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि 23 जुलाई, 2025 को निचार विकास खंड के तहत निचार, सुंगरा, पोंडा, बरी, निगुलसरी व तरांडा पंचायत में, 24 जुलाई, 2025 को भाबा वैली के तहत यांग्पा-2, काफनू, कटगांव व क्राबा पंचायत, 25 जुलाई, 2025 को कल्पा विकास खंड के तहत पवारी, दाखो, पूर्वनी, तंगलिंग व बारंग पंचायत तथा 26 जुलाई, 2025 को तेलंगी, दूनी, युवारंगी, ब्रेलंगी, कश्मीर व रोघी पंचायत में जागरूकता शिविर आयोजित किए जाएंगे। 

डॉ. भूपेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि उद्यान विशेषज्ञ व पादप रोग विशेषज्ञ डॉक्टर डीपी भंडारी स्वयं बागीचों का जायजा लेंगे तथा बागवानों को रोग प्रबंधन के संदर्भ में प्रशिक्षण प्रदान करेंगे। https://tatkalsamachar.com/kinnaur-news-horticulture-awareness/ इसके अलावा कीटनाशकों की दुकानों से दवाइयों के सैंपल गुणवत्ता जांच के लिए एकत्रित कर जांच के लिए शिमला भेजे जाएंगे।

उपनिदेशक उद्यान ने बताया कि बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी के निर्देशानुसार जिला किन्नौर में समय-समय पर बागवानी जागरूकता शिविर आयोजित किए जा रहे हैं ताकि जिला के बागवानों को नवीन तकनीकों, उपकरणों व रोग प्रबंधन की जानकारी प्रदान की जा सके। उन्होंने जिला के बागवानों को हर संभव विशेषज्ञ सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया।

Vivek Sood

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

3 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago