Kinnaur : एकलव्य विद्यालय के निर्माण कार्य में सुनिश्चित करें गुणवत्ता

कैबिनेट मंत्री ने निचार स्थित एकलव्य विद्यालय के निर्माण कार्य का किया निरीक्षण

राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज जिला किन्नौर के निचार खण्ड स्थित एकलव्य मॉडल रिहायशी विद्यालय के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्माण कार्य में पूर्ण गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में बच्चों को सभी सुविधाएँ उपलब्ध करवाने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध है।

उन्होंने विद्यालय के नवनिर्मित भवन का निरीक्षण करते हुए विभिन्न कक्षाओं, कंप्यूटर लैब, पुस्तकालय, छात्रावास व निर्माणाधीन भवनों का भी दौरा किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान घटिया गुणवत्ता के दरवाजे, खराब पेंट, टूटी सीढ़ियां आदि से संबंधित पायी गई कमियों को तुरंत दुरुस्त करने के निर्देश लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि अगर इन कमियों को अगले निरीक्षण तक ठीक नहीं किया गया तो संबंधित अधिकारी के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने स्कूल प्रबंधन को भी समय-समय पर निर्माण कार्य का निरीक्षण करने के निर्देश दिए ताकि कमियों को साथ के साथ ठीक किया जा सके।

कैबिनेट मंत्री ने निरीक्षण करते हुए सातवीं कक्षा का दौरा किया और पढ़ रहे बच्चों से संवाद भी किया। इस दौरान उन्होंने कक्षा में अच्छी गुणवत्ता वाले फाइबर के बोर्ड इस्तेमाल करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त उन्होंने सभी विद्यार्थियों को नए बेंच उपलब्ध करवाने के भी निर्देश दिए।

विद्यालय की प्रधानाचार्य गीतांजलि भूषण ने जानकारी देते हुए बताया कि विद्यालय में अभी कुछ कक्षाओं को शुरू किया गया है। उन्होंने बताया कि 480 बच्चों की क्षमता के अनुसार विद्यालय का निर्माण किया जा रहा है।   

इस अवसर पर तहसीलदार निचार चंद्र मोहन ठाकुर, उपपुलिस अधीक्षक नरेश शर्मा, एसडीओ लोक निर्माण विभाग ज्ञान ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व विद्यालय प्रबंधन के अधिकारी भी उपस्थित रहे। https://www.tatkalsamachar.com/shimla-governor-courtesy-call/

Neha Sharma

Recent Posts

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

5 days ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

5 days ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

6 days ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

7 days ago

Una News: माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव को लेकर बैठक आयोजित, 22 से 24 नवम्बर तक होगा भव्य आयोजन

धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले माता श्री…

1 week ago

Hamirpur News : हमीरपुर शहर की स्वच्छता हर नागरिक की जिम्मेदारी : राकेश शर्मा

नगर निगम हमीरपुर द्वारा निरंतर चलाए जा रहे ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के अंतर्गत मंगलवार…

1 week ago