Kinnaur : किन्नौर में राशन कार्ड के ई-केवाईसी का 49 प्रतिशत लक्ष्य पूर्ण – उपायुक्त

जिला किन्नौर में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग द्वारा राशन कार्ड के लिए ई-केवाईसी किया जा रहा है जिसके तहत सभी राशन कार्ड आधार से जोड़े जा रहे हैं। अभी तक जिला में 73182 जनसँख्या में से 35666 का ई-केवाईसी किया जा चूका है जोकि 48.65 प्रतिशत है और अन्य जिलों से काफी बेहतर है।


यह जानकारी आज यहाँ उपायुक्त किन्नौर तोरुल एस रवीश की अध्यक्षता में आयोजित जिला स्तरीय सार्वजनिक वितरण प्रणाली की बैठक में दी गई। उपायुक्त ने ई-केवाईसी करने की प्रगति की सराहना की तथा इस प्रक्रिया को और तेज करने के निर्देश दिए ताकि जल्द से जल्द 100 प्रतिशत के लक्ष्य को हासिल किया जा सके।  


बैठक में बताया गया कि जिला किन्नौर में कार्यरत 67 उचित मूल्य की दुकानों के माध्यम से वर्ष 2022-23 के लिए माह फरवरी अंत तक लगभग 5.67 करोड़ की आवशयक वस्तुएं 21444 राशन कार्ड धारकों, जिनकी संख्या 73776 है, में वितरित की गई। जिला में पंजीकृत विभिन्न श्रेणियों 21444 राशन कार्ड धारकों को अक्टूबर 2022 से फरवरी 2023 अंत तक के विनिर्दिष्ट खाद्यानों की आपूर्ति लगभग 88 प्रतिशत सुनिश्चित की जा चुकी है।

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत 9053 राशन कार्ड व जनसंख्या 45214 में से 5628 राशन कार्ड व 18809 जनसंख्या को कवर किया जा चुका है तथा 3411 राशन कार्ड व 26406 जनसंख्या को जल्द कवर किया जायेगा। बैठक में बताया गया कि जिला में 04 पंचायतों यंगपा-II, कराबा, यूलिया और डबलिंग में उचित मूल्य की दुकान खोलने की प्रक्रिया चल रही है।


बैठक में बताया गया कि विभाग द्वारा जिला में आवश्यक वस्तुओं की मूल्य वृद्धि पर अंकुश लगाने तथा जमाखोरी को रोकने व जिला के प्रत्येक भाग में आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विभिन्न नियंत्रण आदेशों के अंतर्गत अप्रैल 2022 से फरवरी 2023 अंत तक कुल 1101 निरीक्षण किये गए और 30000 रूपए से अधिक का जुर्माना वसूल किया गया। इसी प्रकार इस अवधि के दौरान सिंगल यूस प्लास्टिक के उपयोग पर 13000 रूपए का जुरमाना हिमाचल प्रदेश जीव अनाशित एवं कूड़ा कचरा नियंत्रण अधिनियम के अंतर्गत वसूला गया।


बैठक में बताया गया कि जिला में मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना के तहत कुल 2882 कनेक्शन जारी किये गए हैं और 2393 पहला मुफ्त रिफिल तथा 1376 दूसरा मुफ्त रिफिल सिलेंडर प्रदान किये जा चुके हैं। https://www.tatkalsamachar.com/shimla-policy-outsource-employees/
जिला नियंत्रक, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, आदित्य बिंद्रा ने बैठक में क्रमवार मदों को प्रस्तुत किया।
बैठक में अध्यक्ष जिला परिषद किन्नौर निहाल चारस सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

backup_0dff07

Recent Posts

International Dusshera: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का किया शुभारंभ

भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…

3 weeks ago

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

3 weeks ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

4 weeks ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

4 weeks ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

4 weeks ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

4 weeks ago