किन्नौर : जिला में 2 और मतदान केंद्र बनाए जाए- आबिद हुसैन सादिक,

आबिद हुसैन सादिक की अध्यक्षता में आज मतदान केंद्रो के युक्तीकरण को लेकर राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ आयोजित बैठक में सर्व सहमति से प्रस्ताव मंजूर किए गए कि किन्नौर जिला में 2 और मतदान केंद्र बनाए जाए। इन प्रस्तावों को यदि भारत निर्वाचन आयोग से मंजूरी मिलती है तो जिले में मतदान केंद्रो की संख्या बढ़कर 128 हो जाएगी।


बैठक में जिले में 5 नए मतदान केंद्र बनाने के प्रस्ताव प्राप्त हुए थे, जिस पर राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ चर्चा के उपरान्त सर्व सहमति से निर्णय लिया गया कि कटगांव पटवार वृत्त के तहत शांगो व दूतरंग को मिलाकर एक नया मतदान केंद्र शांगो तथा बड़ा-कंबा पटवार वृत्त के तहत शोरंग में भी एक नया मतदान केंद्र बनाया जाए ताकि इन क्षेत्रों के मतदाताओं को अपने घर के नजदीक ही मतदान की सुविधा उपलब्ध हो सके।

Tatkal samachar Kinnaur: 2 more polling stations to be set up in the district- Abid Hussain Sadiq


बैठक में बारंग स्थित मतदान केंद्र को प्राथमिक पाठशाला बारंग से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बारंग में स्थानान्तिरत करने पर भी चर्चा की गई।
बैठक में तहसीलदार निर्वाचन ने बताया कि इस मतदान केंद्र का मौके पर निरीक्षण किया गया तथा पाया गया कि इस मतदान केंद्र में भारत निर्वाचन आयोग द्वार निर्धारित सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हैं, जबकि प्रस्तावित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बारंग की धरातल मंजिल चारों और से बंद है और वहां मतदाताओं को कतार हेतु भी स्थान उपलब्ध नहीं है तथा प्रस्तावित मतदान केंद्र पर जाने के लिए सीढ़ियों का प्रयोग करना पड़ता है तथा वहां रैम्प लगाना भी असंभव है। इसलिए बैठक में सर्व सहमति से निर्णय लिया गया कि वर्तमान में मतदान केंद्र को राजकीय प्राथमिक पाठशाला बारंग में ही स्थापित किया जाना उचित है।


उपायुक्त ने तहसीलदार निर्वाचन को निर्दश दिए कि जिले के सभी निर्वाचन केंद्रो पर भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाएं तथा इस संबंधी रिपोर्ट शीघ्र प्रस्तुत करें ताकि जिले के मतदाताओं को मतदान करते समय किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
बैठक की कार्यवाही का संचालन तहसीलदार निर्वाचन गुरूभज सिंह राणा ने किया।
बैठक में उपमण्डलाधिकारी कल्पा स्वाति डोगरा, भारतीय जनता पार्टी के प्रतिनिधि नागेश कुमार, कांगेस पार्टी के भागीरथ व बसपा के अनिल कपूर उपस्थित थे।

backup_0dff07

Recent Posts

International Dusshera: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का किया शुभारंभ

भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…

3 days ago

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

4 days ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

2 weeks ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

2 weeks ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

2 weeks ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

2 weeks ago