किन्नौर जिले मे आज कोविड-19 के 5 नये मामलेे सामने आये हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सोनम नेगी ने बताया कि जिले मे आज कोविड-19 के 300 सेम्पल लिए गए, जिनमें 5 सेम्पल की रिपोर्ट पाॅजिटिव व 106 सेम्पल की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। 189 सेम्पल इन्दिरा गांधी मेडिकल काॅलेज एवं अस्पताल जांच के लिए भेजे गए हैं। उन्होंने बताया कि पॉजिटिव आने वालों में 2 महिला व 3 पुरूष शामिल हैं जिनकी आयु 28 वर्ष से 45 वर्ष के बीच है।
उन्होंने कहा कि पॉजिटिव आने वालों मे डुबलिंग गावँ से एक 29 वर्षीय महिला, रूश-कालंग गांव से 2 पुरूष व एक महिला तथा ज्ञाबुंग गांव से एक पुरूष शामिल है।
डाॅ नेगी ने बताया कि जिले में अब तक 17,803 कोविड सेम्पल लिए गए हैं, जिनमें 1310 मामले पाॅजिटिव आए हैं तथा 1252 कोविड रोगी स्वस्थ हो चुके हैं और 42 मामले सक्रिय हैं। कोरोना के कारण जिले में 16 रोगियों की मृत्यु हो चुकी है।
तीन दिवसीय 27वीं राज्य स्तरीय बहुतकनीकी एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता वीरवार को यहां राजकीय बहुतकनीकी…
नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने…
उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित बड़ी विकासात्मक परियोजनाओं से संबंधित…
जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (NCORD) की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार…
हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…
उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…