Kinnaur : जिला परिषद किन्नौर की त्रैमासिक बैठक आयोजित, विभिन्न प्रस्तावों पर सदस्यों ने की चर्चा

जिला में बढ़ रहे नशे की लत की रोकथाम तथा साइबर क्राइम से बचाव बारे दी जानकारी

जिला परिषद किन्नौर की त्रैमासिक बैठक आज यहां जिला परिषद अध्यक्ष निहाल चारस की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए निहाल चारस ने सभी विभागों के अधिकारियों से कहा कि वह पिछली बैठक में प्रस्तुत हुए प्रस्तावों पर हुए कार्य की प्रगति का ब्योरा समय पर दें ताकि बैठक के दौरान सदस्यों को उनके प्रस्ताव से संबंधित वास्तु स्थिति से अवगत करवाया जा सके।


उन्होंने कहा कि किन्नौर जिला को विकास के क्षेत्र में अग्रणी बनाना हम सभी का उद्देश्य है और इस उद्देश्य को पूरा करने में सभी का सहयोग आवश्यक है।
बैठक के दौरान जिला में बढ़ रही नशे की लत की रोकथाम बारे चर्चा की गई जिसमें पुलिस विभाग के प्रतिनिधि ने बताया कि विभाग द्वारा ड्रग फ्री एप्प जारी किया गया है जिसमें कोई भी व्यक्ति नशे से सम्बंधित जानकारी दे सकता है और इसमें उसकी पहचान पूरी तरह गोपनीय रहती है। उन्होंने जिला परिषद सदस्यों से इस एप्प को लेकर लोगों को जागरूक करने का आग्रह किया। सदस्यों ने पुलिस विभाग से हॉटस्पॉट्स पर गश्त बढ़ाने का आग्रह किया ताकि नशे के कारोबार को जड़ से खत्म किया जा सके।


इसके अतिरिक्त पुलिस विभाग द्वारा लोगों को साइबर क्राइम के बारे में फेसबुक और ट्विटर के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है तथा समय-समय पर गांव में जा कर भी लोगों को इस बारे में बताया जा रहा है। बैठक में पुलिस विभाग को ग्राम सभा में भी जा कर लोगों को जागरूक करने का आग्रह किया गया।
बैठक में घटिया किस्म के मटर के बीज वितरित कर किसानों को हुए नुकसान बारे प्रस्ताव पर चर्चा करते हुए जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि विभाग के पास उच्च गुणवत्ता वाले बीज उपलब्ध है इसलिए लोग बाहर से बीज न लें।


कल्पा पंचायत को एच.पी.पी.सी.एल परियोजना से 500 दिन की न्यूनतम दिहाड़ी के बराबर धनराशि उपलब्ध करवाने के प्रस्ताव पर एच.पी.सी.एल के प्रतिनिधि ने बताया कि कल्पा पंचायत को परियोजना से 500 दिन की दिहाड़ी के समकक्ष वित्तीय राशि प्रदान की जा चुकी है और शेष 200 दिनों की राशि का भुगतान मार्च 2023 तक जारी कर दिया जायेगा।


बैठक में रिब्बा कंडे में सम्पर्क सड़क का निर्माण कार्य न होने पर अधिशाषी अभियन्ता कल्पा मण्डल ने बताया कि इस सड़क का कार्य जिस ठेकेदार को दिया गया था वह कार्य छोड़ गया है तथा अब इसके लिए दोबारा ऑनलाइन निविदाएं आमंत्रित कर कार्य आरंभ कर दिया गया है। इसी प्रकार ग्राम पंचायत स्पीलो में संपर्क सड़क पंचायत घर तक का कार्य अभी तक शुरू नहीं होने बारे प्रस्ताव पर अधिशासी अभियंता कल्पा मण्डल लोक निर्माण विभाग के प्रतिनिधि ने बताया कि इस कार्य के लिए दोबारा निविदाएं आमंत्रित की गई पर हैं और जल्द ही इस कार्य को शुरू किया जायेगा।


बैठक में काफनू यंगपा रोड में क्रैश बैरियर स्थापित करने और रंगले से रुनग तक रोड चैड़ा करने बारे बारे चर्चा की गई जिसमें बताया गया कि काफनू यंगपा रोड की टारिंग होने के पश्चात क्रैश बैरियर स्थापित किये जायेंगे तथा रंगले से रुनग तक रोड चैड़ा करने का कार्य प्रगति पर है।


ग्राम पंचायत क्राबा में पंचायत घर निर्माण हेतु बजट उपलब्ध करवाने बारे प्रस्ताव पर बताया गया कि 11 लाख रुपये की स्वीकृति प्राप्त हुई है जिसे अधिशासी अभियंता ग्रामीण विकास को भेज दिया गया है। इसी प्रकार भावानगर में सीवरेज की व्यवस्था बारे प्रस्ताव पर बताया गया कि इस कार्य का सर्वे हो चूका है और एस्टीमेट तैयार किये जा रहे हैं। चुंगलिंग रोड से आर्मी कैंप तक सड़क चैड़ा करने बारे प्रस्ताव पर चर्चा करते हुए बताया कि इस मामले को राजस्व विभाग से उठाया जाए और रोड को जितना मुमकिन हो सके उतना चैड़ा किया जाये। https://www.tatkalsamachar.com/shimla-white-paper-assembly/


बैठक में जिला के सभी पेयजल टैंक की समय-समय पर सफाई करने के निर्देश जल शक्ति विभाग को दिए गए।
बैठक में जिला परिषद उपाध्यक्ष प्रिया नेगी, सभी जिला परिषद सदस्य, मुख्य कार्यकारी अधिकारी लक्ष्मण सिंह कनेट, सचिव जिला परिषद् जयवंती ठाकुर, सहायक आयुक्त विकास एवं खण्ड विकास अधिकारी निचार कुलवंत सिंह पोटन सहित विभिन्न विभागों के कार्यालयाध्यक्ष उपस्थित रहे।

backup_0dff07

Recent Posts

International Dusshera: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का किया शुभारंभ

भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…

3 weeks ago

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

3 weeks ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

4 weeks ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

4 weeks ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

4 weeks ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

4 weeks ago